सब्सिडी बंद हो
Updated at : 22 Aug 2018 5:50 AM (IST)
विज्ञापन

देश में युगों से चली आ रही कुरीतियों में सब्सिडी की व्यवस्था जैसी राजनीतिक कुरीति भी शामिल है. सब्सिडी एक तरफ हाथ घुमा कर नाक छूती है, तो दूसरी तरफ फायदे-नुकसान का राजनीतिक हथियार भी है. सरकारें हमारे पैसों पर पहले टैक्स वसूलती है. फिर हमें रियायतें दे कर अपनी पीठ थपथपा लेती है. गैस […]
विज्ञापन
देश में युगों से चली आ रही कुरीतियों में सब्सिडी की व्यवस्था जैसी राजनीतिक कुरीति भी शामिल है. सब्सिडी एक तरफ हाथ घुमा कर नाक छूती है, तो दूसरी तरफ फायदे-नुकसान का राजनीतिक हथियार भी है. सरकारें हमारे पैसों पर पहले टैक्स वसूलती है. फिर हमें रियायतें दे कर अपनी पीठ थपथपा लेती है.
गैस सब्सिडी महंगाई के असर को कम करने का कारगर तरीका है, मगर कुछ दिन पहले सक्षम लोगों से गैस सब्सिडी छोड़ने की गुजारिश की गयी. फिर कुछ बड़ी आय वालों पर चाबुक चलाने की कोशिश की गयी थी, जबकि संसद की कैंटीन में माननीयों को मिलने वाली रियायत पर सभी खामोश हो जाते हैं.
देशहित में हमारे सक्षम माननीय महंगी थालियों पर मिलने वाली सब्सिडी क्यों नहीं गिव-अप कर देते हैं? बेशक हमारी सब्सिडी बंद हो जाये, मगर ऐसी सभी कुरीतियों पर गहराई से सोचने की जरूरत है.
एमके मिश्रा, रातू, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




