औचित्यहीन जुर्माना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Aug 2018 6:45 AM
हाल में बैंकों द्वारा हमारे खातों पर लगाये गये जुर्मानों के आंकड़े देख कर यह एहसास हुआ कि सेवा के नाम पर बैंक हमें जोंक की तरह चूस रहें हैं. एक तो खाते में रखने के लिए धन नहीं. उस पर जुर्माना लग जाना गरीबों पर दोहरी मार ही तो है. गरीबों के बैंक खातों […]
हाल में बैंकों द्वारा हमारे खातों पर लगाये गये जुर्मानों के आंकड़े देख कर यह एहसास हुआ कि सेवा के नाम पर बैंक हमें जोंक की तरह चूस रहें हैं. एक तो खाते में रखने के लिए धन नहीं. उस पर जुर्माना लग जाना गरीबों पर दोहरी मार ही तो है. गरीबों के बैंक खातों की चर्चा दुनियाभर में हुई.
क्या खाली बैंक खातों पर लगने वाले जुर्माने की चर्चा भी कभी होती है? विकास की विभिन्न योजनाओं के मद्देनजर बैंकों ने ‘जीरो बैलेंस’ पर खाता खोलने की बात की थी, तो फिर जुर्माने का औचित्य क्या है? बैंकों की इस वादाखिलाफी से छोटे खाताधारकों की नाराजगी अप्रत्याशित नहीं है.
सरकार को सुनिश्चित करना होगा कि किसी गरीब को बैंक खाता खोलने की सजा न मिले. साथ ही डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए ऐसे भय के माहौल को खत्म करना ही होगा. बैंक नियमों के तहत जुर्माना लेना आवश्यक ही है, तो गरीबों पर बोझ डालने के बजाय सरकार को सब्सिडी देनी चाहिए.
एमके मिश्रा, रातू, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










