जलालाबाद की घटना
Updated at : 12 Jul 2018 7:36 AM (IST)
विज्ञापन

जलालाबाद में सिखों व हिंदुओं को आत्मघाती हमले का शिकार बनाने का काम चाहे जिस आतंकी समूह ने किया हो, यह साफ है कि उसका मकसद अफगानिस्तान सरकार के साथ-साथ भारत की सरकार को भी कोई संदेश देना था. पाकिस्तान को अफगानिस्तान में भारत की सक्रियता रास नहीं आ रही, क्योंकि वह काबुल में अपनी […]
विज्ञापन
जलालाबाद में सिखों व हिंदुओं को आत्मघाती हमले का शिकार बनाने का काम चाहे जिस आतंकी समूह ने किया हो, यह साफ है कि उसका मकसद अफगानिस्तान सरकार के साथ-साथ भारत की सरकार को भी कोई संदेश देना था.
पाकिस्तान को अफगानिस्तान में भारत की सक्रियता रास नहीं आ रही, क्योंकि वह काबुल में अपनी कठपुतली सरकार चाहता है और उसे लगता है कि भारत इसमें बाधक है. पाकिस्तान की इस सोच के पीछे एक बड़ी वजह अफगानिस्तान को अपनी जागीर के तौर पर देखना है. यदि पाकिस्तान की पहली सनक भारत को नीचा दिखाना है तो दूसरी सनक अफगानिस्तान को अपने नियंत्रण में देखना
इसी कारण वह तालिबान सरीखे खूंखार तत्वों को अपना सहयोग, समर्थन और संरक्षण दे रहा है. अफगानिस्तान के भविष्य को लेकर चिंतित अमेरिका सहित सभी देश जलालाबाद की आतंकी घटना का संज्ञान लें. सभी देशों को यह भी देखना चाहिए कि कहीं पाकिस्तान आतंक का नये सिरे से निर्यात तो नहीं कर रहा है?
डॉ हेमंत कुमार, गोराडीह, भागलपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




