राजनीतिक दलों की बढ़ती तकरार
Updated at : 10 Nov 2017 5:52 AM (IST)
विज्ञापन

राजनीति में कुर्सी कभी स्थायी नहीं रहती है. इसलिए सभी राजनीतिक दल कुर्सी के मोह में नैतिकता को ताक पर रख देते हैं. वर्तमान में सभी दलों में देशभक्त कहलाने की होड़ मची है. कोई दल नोटबंदी और सर्जिकल स्ट्राइक के गुण गा रहा है, तो कोई दल इसे देश के लिए घातक बता रहा […]
विज्ञापन
राजनीति में कुर्सी कभी स्थायी नहीं रहती है. इसलिए सभी राजनीतिक दल कुर्सी के मोह में नैतिकता को ताक पर रख देते हैं. वर्तमान में सभी दलों में देशभक्त कहलाने की होड़ मची है.
कोई दल नोटबंदी और सर्जिकल स्ट्राइक के गुण गा रहा है, तो कोई दल इसे देश के लिए घातक बता रहा है. विडंबना यह है कि इन सबके बीच जनता पिस रही है और इसकी इन्हें सुध भी नहीं है.
हमारी सहनशीलता का राजनीतिक दल बेजा फायदा उठाते हैं. अभी नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर देश को हुए नफा-नुकसान पर इनमें घमसान हो रहा है. नोटबंदी के समय जो रोते और परेशान चेहरे सरकार को कोसते नजर आते थे, एक वर्ष बाद वही चेहरे इसका कोई दूसरा कारण बतायेंगे. अभी कुर्सी बरकरार रखने के लिए ऐसे ही मुद्दों पर टीवी और सोशल मीडिया में गैरजरूरी बहस हो रही है. सभी राजनीतिक दलों से आग्रह है कि वे बेकार की बहसबाजी छोड़ जनोपयोगी कार्य करें.
राजन राज, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




