25.3 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

परिणाम घोषित : फतुहा नप चुनाव में महिलाओं का दबदबा

17 महिलाओं और 10 पुरुषों ने फहरायी विजय की पताका फतुहा : नगर पर्षद चुनाव में 27 वार्डों के लिए जिसमें एक निर्विरोध महिला समेत 17 महिलाओं ने विजय की पताका फहरायी. जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या एक से अनीता देवी, वार्ड संख्या दो मुन्नी देवी, वार्ड संख्या तीन से शकुंतला देवी,वार्ड संख्या चार से […]

17 महिलाओं और 10 पुरुषों ने फहरायी विजय की पताका
फतुहा : नगर पर्षद चुनाव में 27 वार्डों के लिए जिसमें एक निर्विरोध महिला समेत 17 महिलाओं ने विजय की पताका फहरायी. जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या एक से अनीता देवी, वार्ड संख्या दो मुन्नी देवी, वार्ड संख्या तीन से शकुंतला देवी,वार्ड संख्या चार से गीता देवी, वार्ड संख्या पांच से रंभा देवी, वार्ड संख्या सात से संजू देवी, वार्ड संख्या आठ से बेबी देवी, वार्ड संख्या नौ से रूपा देवी, वार्ड संख्या 10 से कलावती देवी, वार्ड संख्या 11 से सुजाता देवी, वार्ड संख्या 13 से सोनामती देवी, वार्ड संख्या 14 सुषमा देवी, वार्ड संख्या 15 से पूनम देवी, वार्ड संख्या 17 से रूपा देवी, (निर्विरोध) वार्ड संख्या 23 से सुजाता देवी, वार्ड संख्या 24 से संगीता देवी, वार्ड संख्या 26 से वीणा देवी सभी 17 महिलाएं विजयी हुई हैं. इसमें सोनामती देवी तीसरी बार और संगीता देवी, सुजाता देवी, कलावती देवी ने दूसरी बार विजयी दर्ज की है.
वहीं पुरुषों में वार्ड संख्या 6 से मो बबलू, वार्ड संख्या 12 से दीपक कुमार, वार्ड संख्या 16 से संतोष चंद्रवंशी (निर्विरोध), वार्ड संख्या 18 से अजय कुमार सिंह, वार्ड संख्या 19 से नागेंद्र राय, वार्ड संख्या 20 से जयप्रकाश कुमार, वार्ड संख्या 21 से अवधेश यादव, वार्ड संख्या 22 से राजीव कुमार उर्फ बुलेट वार्ड संख्या 25 संजय कुमार उर्फ बिट्टू, वार्ड संख्या 27 से केशव प्रसाद निर्वाचित हुए हैं, जिसमें मो बबलू, अजय कुमार सिंह, नागेंद्र सिंह ने लगातार दूसरी बार विजय दर्ज की है.
वार्ड विजेता कुल मत
1 अनिता देवी 473 मत
2 मुन्नी देवी 819 मत
3 शकुंतला देवी 672मत
4 गीता देवी 643 मत
5 रंभा कुमारी 470 मत
6 बबलू 264 मत
7 संजू देवी 487 मत
8 बेबी देवी 450 मत
9 सरिता देवी 265 मत
10 कलावती देवी 281 मत
11 सुजाता देवी 429 मत
12 दीपक कुमार 438 मत
13 सोनामती देवी 431 मत
14 सुषमा देवी 605मत
15 पूनम देवी 371 मत
16 संतोष कुमार निर्विरोध
17 रूपा कुमारी निर्विरोध
18 अजय कुमार सिंह 208 मत
19 नागेंद्र राय 425मत
20 जयप्रकाश 224 मत
21 अवधेश कुमार 319 मत
22 राजीव कुमार 520मत
23 सुजाता देवी 194 मत
24 संगीता देवी 257 मत
25 संजय कुमार द्वितीय 589 मत
26 वीणा देवी 472मत
27 केशव प्रसाद 407 मत
फतुहा. नगर पर्षद चुनाव परिणाम आने के बाद कई स्थानों पर हिंसक झड़प की सूचना मिली है. जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या 14 के प्रत्याशी पूर्व नगर पंचायत की उपाध्यक्ष संजय गोप की पत्नी सुषमा देवी के विजय जुलूस के दौरान पुरानी चौक बाजार में दो गुटों में हिंसक झड़प हो गयी, जिसमें लगभग आधा दर्जन युवक घायल हो गये.
इस मामले में दोनों ओर से थाने में लिखित सूचना दी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं वार्ड संख्या 13 में भी हारे हुए उम्मीदवारों के समर्थकों द्वारा मतदाताओं को वोट नहीं देने के कारण गाली-गलौज किये जाने की सूचना है, जबकि वार्ड नंबर दो में चुनाव के बाद असामाजिक तत्वों द्वारा हवाई फायरिंग की सूचना है.
एक वोट से मारी बाजी : वार्ड संख्या 18 में मतों की गिनती के दरम्यान कांटे की टक्कर विजेता अजय कुमार सिंह व संजय कुमार के बीच देखने को मिली. महज एक वोट से अजय कुमार सिंह चुनाव जीते. विजेता अजय को 208 व पराजित संजय को 207 मत मिले.
22 को होगा मुख्य पार्षद का चुनाव : एसडीओ योगेंद्र सिंह व डीसीएलआर सह निर्वाची पदाधिकारी ललित भूषण रंजन ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में 22 अगस्त को मुख्य पार्षद व उपमुख्य पार्षद का चुनाव कराया जायेगा. इसी दिन नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलायी जायेगी. अधिकारियों ने बताया शपथ ग्रहण व चुनाव का कार्यक्रम अनुमंडल कार्यालय परिसर में होगा. इसके लिए तैयारी हो गयी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें