ePaper

कहानी में ट्विस्ट : ‘जोमैटो' डिलिवरी बॉय नहीं अब मुक्का खाने वाली लड़की लग रही गलत, जानिए पूरा माजरा...

Updated at : 15 Mar 2021 6:48 AM (IST)
विज्ञापन
कहानी में ट्विस्ट : ‘जोमैटो' डिलिवरी बॉय नहीं अब मुक्का खाने वाली लड़की लग रही गलत, जानिए पूरा माजरा...

ऑनलाइन खाना डिलिवर (आपूर्ति) करने वाली कंपनी ‘जोमैटो' (Zomato) के एक डिलिवरी बॉय के द्वारा कर्नाटक के बेंगलुरू की एक मॉडल और मेकअप कलाकार पर कथित रुप से हमले की खबर आई. मामले में जोमैटो डिलिवरी बॉय का पक्ष भी सामने आया है.

विज्ञापन
  • ‘जोमैटो’ डिलिवरी बॉय के द्वारा एक मॉडल और मेकअप कलाकार पर कथित रुप से हमले की खबर आई

  • डिलिवरी बॉय ने ‘द न्यूज मिनट’ से मामले को लेकर खुलकर बात की

  • महिला ने कैश ऑन डिलिवरी पेमेंट ऑप्शन चुना था और मैं उनसे पेमेंट करने को कहा :डिलिवरी बॉय

ऑनलाइन खाना डिलिवर (आपूर्ति) करने वाली कंपनी ‘जोमैटो’ (Zomato) के एक डिलिवरी बॉय के द्वारा कर्नाटक के बेंगलुरू की एक मॉडल और मेकअप कलाकार पर कथित रुप से हमले की खबर पिछले दिनों आई. मामले में जोमैटो डिलिवरी बॉय का पक्ष भी सामने आया है. डिलिवरी बॉय ने ‘द न्यूज मिनट’ से मामले को लेकर खुलकर बात की. उसने कहा कि मैं उस दिन उनके अपार्टमेंट के दरवाजे पर पहुंचा और उनका ऑडर सर्व किया. आगे उसने कहा कि महिला ने कैश ऑन डिलिवरी पेमेंट ऑप्शन चुना था और मैं उनसे पेमेंट करने को कहा… ट्रैफिक और खराब सड़कों के कारण डिलिवरी में हुई देरी के लिए मैंने उनसे माफी मांगी, लेकिन उनका व्यवहार बहुत खराब था. उन्होंने मुझसे पूछा कि खाना लाने में देर आखिर हुई क्यों ? आपको बता दें कि ऑर्डर करने के 45-50 मिनट के भीतर खाना डिलीवर करना होता है.

डिलिवरी बॉय ने बात करते हुए कहा कि मैं इस काम को दो साल से अधिक समय से कर रहा हूं और यह पहली बार है, जब मेरे साथ इस तरह का व्यवहार किया गया. उसने कहा कि कस्टमर खाना लिया और ऑर्डर के पैसे देने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि वह जोमैटो (Zomato) चैट सपोर्ट के साथ बात कर रही थी. मैंने उनसे पेमेंट को कहा तो उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया और गुलाम कहा…वह इतने में नहीं रुकी….महिला ने चिल्लाना शुरू कर दिया और कहा कि तुम क्या कर सकते हो?

उसने आगे कहा कि जोमैटो सपोर्ट ने मुझे बताया कि कस्टमर के रिक्वेस्ट पर ऑर्डर कैंसिल करने का काम किया गया है. इसके बाद मैंने उनसे खाना लौटाने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने मुझे इनकार कर दिया. इसके बाद मैंने बिना खाना लिए ही लौटने का फैसला किया और लिफ्ट की ओर जाने लगा….इसी बीच उन्होंने हिंदी में मुझे अपशब्द कहे और मुझे चप्पल से पीटना शुरू कर दिया. महिला के प्रहार से बचने के लिए मैंने अपने हाथ का इस्तेमाल किया. वह मेरे हाथ हटाने का प्रयास करने लगी तो गलती से उनका हाथ उनकी नाक पर लग गया. उसकी अंगुली में मौजूद अंगूठी से चोट लगने के कारण खून निकलने लगा.

Also Read: उत्तराखंड : केंद्रीय नेतृत्व कर रहा है माथापच्ची, जानें कौन हो सकता है तीरथ सिंह रावत के मंत्रिमंडल में शामिल

डिलिवरी बॉय ने कहा कि जो कोई भी उनका चेहरा देखेगा, उसकी समझ में आ जाएगा कि यह एक पंच से नहीं हुआ है. मैं कोई रिंग भी नहीं पहनता और इंस्टाग्राम वीडियो में हितेशा रिंग पहने दिख रही हैं. यहां चर्चा कर दें कि पुलिस ने आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया था. हितेशा चंद्रानी ने ट्विटर पर घटना के बारे में बताया और नगर पुलिस को ट्वीट टैग किया. पुलिस ने उनसे इलाके का ब्यौरा देने को कहा ताकि उनकी मदद की जा सके.

मॉडल ने कहा कि मंगलवार को खाने का ऑर्डर दिया था जो देरी से आया तो उन्होंने ‘जोमैटो’ के ग्राहक सेवा अधिकारी से शिकायत दर्ज कराई और कहा कि वे खाना निशुल्क दें या खाने का ऑर्डर रद्द करें. चंद्रानी ने सेल्फी वीडियो पोस्ट की है जिनमें वह रो रही हैं और उनकी नाक में से खून निकल रहा है. यह वीडियो कुछ टीवी चैनलों ने भी प्रसारित की. इस वीडियो में वह कह रही हैं कि मेरा जोमैटो के खाने के ऑर्डर को देर हो रही थी और मैं ग्राहक सेवा अधिकारी से बात कर रही थी. इस बीच डिलिवरी कर्मी ने यह किया. जोमैटो’ डिलिवरी बॉय से जुड़ी हर Latest News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

जोमैटो’ ने उनके ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमारे स्थानीय प्रतिनिधि जल्द आपसे संपर्क करेंगे और पुलिस जांच में तथा जरूरी चिकित्सा देखभाल में आपकी मदद करेंगे. घटना के लिए माफी मांगते हुए कंपनी ने ट्वीट किया, हम आश्वस्त करते हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कार्रवाई करेंगे…

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola