Zika Virus: महाराष्ट्र में पांव पसार रहा जीका वायरस, केंद्र सरकार ने जारी की एडवाइजरी
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 03 Jul 2024 4:37 PM
Zika virus
Zika Virus: महाराष्ट्र में जीका वायरस के मामले सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने परामर्श जारी किया.
Zika Virus: महाराष्ट्र में जीका वायरस तेजी से पांव पसार रहा है. राज्य में अबतक 8 मामले सामने आ चुके हैं. इधर जीका वायरस के कुछ मामले सामने आने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को सभी राज्यों को परामर्श जारी कर देशभर में हालात पर कड़ी निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया.
गर्भवती महिलाओं की जीका वायरस जांच पर ध्यान केन्द्रित करें
केंद्र सरकार ने राज्यों से आग्रह किया गया है कि वे गर्भवती महिलाओं की जीका वायरस जांच पर ध्यान केन्द्रित करें तथा संक्रमित पाई जाने वाली महिलाओं के भ्रूण के विकास की निगरानी करें. स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक डॉ अतुल गोयल द्वारा जारी परामर्श के अलावा, मंत्रालय ने स्वास्थ्य सुविधाओं से एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति का भी निर्देश दिया, जो एडीज मच्छरों से होने वाले संक्रमण की निगरानी करते हुए कार्रवाई करेगा.
महाराष्ट्र में अबतक जीका वायरस के कुछ 9 मामले
महाराष्ट्र के पुणे में 55 वर्षीय एक महिला के जीका वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. इसी के साथ, शहर में इस घातक वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर सात हो गई. जबकि कोल्हापुर व संगमनेर में एक-एक मामले सामने आ चुके हैं. पुणे नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि नवीनतम मामला कोथुर्ड के दाहनुकर कॉलोनी से है और पीड़ित महिला ने शरीर पर चकत्ता बनने और जोड़ों में दर्द होने की शिकायत की है. उन्होंने कहा कि महिला की सेहत ठीक है और उसे फिलहाल अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं है. अधिकारी के मुताबिक, जीका वायरस से संक्रमित दोनों महिलाओं की उम्र 28 और 35 साल है.
कैसे फैलता है जीका वायरस?
जीका वायरस, एक तरह का बुखार है. जीका वायरस संक्रमण एडिज मच्छर के काटने से फैलता है. इस मच्छर से डेंगू और चिकनगुनिया भी होता है. गर्भवती महिलाओं के जीका वायरस से संक्रमित होने पर उसके गर्भस्थ शिशु के मस्तिष्क का पूर्ण विकास नहीं होने के चलते सिर का आकार छोटा होने की आशंका रहती है.
पुणे में जीका वायरस का मामला सबसे पहले आया
अधिकारियों ने बताया कि पुणे में जीका वायरस से संक्रमण का पहला मामला इरांडवने से तब आया, जब 46 वर्षीय एक चिकित्सक के संक्रमित होने की पुष्टि हुई. उन्होंने बताया कि डॉक्टर की 15 वर्षीय बेटी भी संक्रमित पाई गई है.
जीका वायरस के लक्षण क्या हैं?
जीका वायरस संक्रमण में लक्षण का पता बहुत कम पता चलता है. 5 में से 1 में इसके लक्षण दिखाई पड़ते हैं. संक्रमित व्यक्ति भी नहीं समझ पाता की वह जीका से पीड़ित है. इसके लक्षण इस प्रकार हैं.
बुखार आना.
सिरदर्द
जोड़ों का दर्द
आंखों के सफेद भाग में लालिमा
त्वचा में चकता दिखने लगता है, जिसमें खुजली को सकती है.
Also Read: PM Narendra Modi Speech : आतंकवाद को जड़ से मिटाना हमारा लक्ष्य, मणिपुर में भी स्थिति सामान्य हुई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










