Delhi Crime: दोस्ती ना करने से नाराज युवक ने युवती पर चाकू से किया हमला! देखें CCTV वीडियो

Delhi Crime: इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी अब सामने आ गया है. वीडियो में साफ तौर पर आरोपी युवक सुखविंदर को कई बार उन पर हमला करते हुए देखा जा सकता है. मिली जानकारी के अनुसार बच्ची के गले, पेट और हाथों में कई चोटें आई हैं. बता दे कि युवती पर हमला करने के बाद से युवक फरार हो गया था.
Delhi Crime: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक और खौफनाक घटना सामने आई है. कंझवाला मामले से अभी दिल्ली उभरी भी नहीं थी कि आदर्शनगर में एक और घटना सामने आयी. बता दें कि दोस्ती तोड़ने से नाराज युवक ने महिला पर चाकू से वार कर दिया. एक नहीं, दो नहीं, लगभग 6 बार चाकू से वार. घटना सोमवार दोपहर की बतायी जा रही है. घायल महिला को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि पीड़िता सिमरजीत दिल्ली विश्वविद्यालय में बीए की पढ़ाई कर रही है. उसकी 5 साल पहले सुखविंदर से दोस्ती हुई थी.
#WATCH | A 22-year-old youth namely Sukhvinder arrested for stabbing a girl in Adarsh Nagar area on Jan 2. Both were friends &due to some dispute, he stabbed her 3-4 times.The girl is admitted to a hospital&her condition is stable: Delhi Police
— ANI (@ANI) January 4, 2023
(CCTV visuals confirmed by police) pic.twitter.com/VLMvdmWGuH
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी अब सामने आ गया है. वीडियो में साफ तौर पर आरोपी युवक सुखविंदर को कई बार उन पर हमला करते हुए देखा जा सकता है. मिली जानकारी के अनुसार बच्ची के गले, पेट और हाथों में कई चोटें आई हैं. बता दे कि युवती पर हमला करने के बाद से युवक फरार हो गया था. आस पास के इलाके के पड़ोसी ने हंगामा सुना और युवती की मदद के लिए दौड़ पड़े.
घटना के बाद से पुलिस जांच में लग गयी और आरोपी युवक की तलाश कर रही थी. बीते 2 जनवरी को आदर्श नगर इलाके में 22 वर्षीय युवक सुखविंदर को एक लड़की को चाकू मारने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही पुलिस ने यह भी बताया कि दोनों पहले और किसी विवाद के चलते उसने उसे कई बार चाकू मारा. दिल्ली पुलिस ने कहा कि लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है.
Also Read: Kanjhawala Case: रोहिणी कोर्ट में आज होगी आरोपियों की पेशी, गृह मंत्रालय को सौंपी जाएगी रिपोर्टसूत्रों की मानें तो दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे. चूंकि लड़की के परिवार को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था इसलिए लड़की ने खुद को दूर करना शुरू कर दिया. सुखविंदर ने इसे हल्के में नहीं लिया. सोमवार को, उसने लड़की को आने और उससे मिलने के लिए कहा क्योंकि वह ब्रेक-अप का कारण जानना चाहता था. इसी दौरान लड़के ने उस पर हमला कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya kumar
I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




