Worli Vidhan Sabha Result 2024 : आदित्य ठाकरे 8,760 वोट से आगे, मिलिंद देवड़ा पीछे
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 23 Nov 2024 3:34 PM
Worli constituency result 2024
Worli Election 2024 Result: वर्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम का पल पल का अपडेट जानें यहां
Worli Election 2024 Result : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती जारी है. रुझान में वर्ली सीट पर आदित्य ठाकरे 8,760 वोट से आगे चल रहे हैं. यहां से शिवसेना (शिंदे गुट) उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा पीछे हो चुके हैं. वर्ली मुंबई शहर जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है. यहां त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलने की संभावना व्यक्त की गई थी. मुंबई में वर्ली निर्वाचन क्षेत्र में मिलिंद देवड़ा (शिवसेना- शिंदे गुट), आदित्य ठाकरे (शिवसेना- यूबीटी) और संदीप देशपांडे (एमएनएस) के बीच कड़ा मुकाबला होने की बात कही जा रही थी.
यह सीट मुंबई दक्षिण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है. 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में, शिवसेना के आदित्य ठाकरे ने 89,248 वोटों के साथ सीट जीती. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के सुरेश माने थे, जिन्हें 21,821 वोट मिले. 2014 के चुनाव में, शिवसेना के सुनील शिंदे ने 60,625 वोटों के साथ जीत हासिल की. एनसीपी के सचिन अहीर को 37,613 वोट मिले और बीजेपी के सुनील राणे को 30,849 वोट मिले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










