'महिला बच्चे पैदा करने की फैक्ट्री नहीं', AIUDF सांसद बदरुद्दीन अजमल पर बरसे असम के CM हिमंत बिस्व सरमा
Published by : Pritish Sahay Updated At : 05 Dec 2022 8:26 PM
ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के सांसद बदरुद्दीन अजमल के विवादित बयान मामले पर असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कटाक्ष किया है. सीएम सरमा ने कहा है कि महिला बच्चे पैदा करने की फैक्ट्री नहीं है. वहीं, सीएम सरमा ने ये भी कहा कि बदरुद्दीन अजमल सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करते हैं.
ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के सांसद बदरुद्दीन अजमल पर असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने तीखा हमला बोला है. सीएम सरमा ने कहा कि बदरुद्दीन अजमल सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करते हैं. इसके लिए वो समाज के एक खास तबके को खुश करने के लिए कुछ भी बयान दे रहे हैं. असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बोंगाईगांव में एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही.
Badruddin Ajmal is making certain statements just to appease a certain section of the society for vote bank politics: Assam CM Himanta Biswa Sarma at Bongaigaon
— ANI (@ANI) December 5, 2022
महिला बच्चे पैदा करने की फैक्ट्री नहीं- सरमा: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एआईयूडीएफ के सांसद बदरुद्दीन अजमल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर एक महिला कई बच्चों को जन्म देती है, तो इसका असर उस पर शारीरिक रूप से पड़ेगा. साथ ही हमारे समाज पर भी इसका असर पड़ेगा, और असम तबाह हो जाएगा. सीएम हिमंत ने कहा कि एक महिला बच्चे पैदा करने की फैक्ट्री नहीं है.
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि, सांसद बदरुद्दीन अजमल ने कहा था कि महिलाएं ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करती रहें, लेकिन मेरा कहना है कि अगर महिलाएं ज्यादा बच्चे पैदा करती हैं तो अजमल बच्चों के बड़े होने तक उनकी परवरिश करें और उनका खर्चा उठाएं.
Badruddin Ajmal had said that women should continue to give birth to as many children as possible, but I say that if women give birth to more children, then Ajmal should nurture the children till they grow up and pay for their expenses: Assam CM Himanta Biswa Sarma pic.twitter.com/seDLF2XNnn
— ANI (@ANI) December 5, 2022
क्या था बदरुद्दीन अजमल का विवादित बयान: गौरतलब है कि बीते दिन ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के सांसद बदरुद्दीन अजमल ने कहा था हिन्दुओं को बच्चे पैदा करने के मामले में मुसलमानों का फॉर्मूला अपनाना चाहिए. उन्होंने कहा कि हिन्दुओं को भी मुसलमानों की तरह बच्चों की कम उम्र में ही शादी कर देनी चाहिए. उन्होंने हिंदू लड़कियों की 18-20 साल की उम्र में शादी करने की सलाह भी दी थी.
बयान से मांगी माफी: हालांकि अपने बयान पर बढ़ते विवाद को देखते हुए एआईयूडीएफ के अध्यक्ष और सांसद मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने अपने बयान से माफी भी मांग ली है. उन्होंने मीडिया के सामने कहा था कि अपने बयान को लेकर वो शर्मिंदा हैं. उन्होंने कहा कि था उन्हें ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था. उन्होंने कहा था उनके बयान से किसी को ठेस पहुंची हो तो वो क्षमाप्रार्थी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










