ePaper

मोदी सरकार क्यों दबाव बनाकर कर्ज दिलवा रही है? अडाणी मामले पर विपक्ष हमलावर

Updated at : 02 Feb 2023 2:16 PM (IST)
विज्ञापन
मोदी सरकार क्यों दबाव बनाकर कर्ज दिलवा रही है? अडाणी मामले पर विपक्ष हमलावर

एलआईसी, एसबीआई के निवेश को ध्यान में रखते हुए हम चर्चा की मांग कर रहे हैं. हमारी मांग है कि या तो जेपीसी गठित करके इसकी जांच हो या सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश के नेतृत्व में इसकी जांच हो. जानें कांग्रेस ने क्या कहा

विज्ञापन

Adani Enterprises News : अडाणी एंटरप्राइजेज को लेकर विपक्ष हमलावर हो चुका है. राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को अडाणी एंटरप्राइजेज मामले पर संसद (Parliament Budget Session) के दोनों सदनों में चर्चा की मांग की और यह आग्रह भी किया कि इस प्रकरण की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित की जाए या फिर सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में इसकी जांच हो. लोकसभा और राज्यसभा की बैठक के स्थगित होने के बाद खरगे ने मीडिया से बात की और कहा कि हम यह कहना चाहते हैं कि सरकार क्यों दबाव बनाकर ऐसी कंपनियों को कर्ज दिलवा रही है?

खरगे ने कहा कि लोगों के हित में ध्यान रखते हुए… एलआईसी (LIC), एसबीआई (SBI) के निवेश को ध्यान में रखते हुए हम चर्चा की मांग कर रहे हैं. हमारी मांग है कि या तो जेपीसी गठित करके इसकी जांच हो या सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश के नेतृत्व में इसकी जांच हो. कई विपक्षी नेताओं की मौजूदगी में खरगे ने कहा कि जांच होने पर प्रतिदिन रिपोर्ट जनता के समक्ष रखी जाए ताकि पारदर्शिता रहे और लोगों को विश्वास रहे कि उनका पैसा बचा है.

Also Read: गौतम अडाणी पर कार्रवाई शुरू : पड़ताल में जुटे आरबीआई, सेबी और मोदी सरकार, संसद में हंगामा
जयराम रमेश का ट्वीट

आपको बता दें कि इससे पहले, इस विषय पर विपक्षी दलों के हंगामे के कारण संसद के दोनों की कार्यवाही बाधित हुई. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया कि संसद के दोनों सदनों को आज दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया क्योंकि सरकार एलआईसी, एसबीआई और अन्य सार्वजनिक संस्थानों द्वारा दबाव में किये गये निवेश की जांच के लिए संयुक्त विपक्ष की मांग पर सहमत नहीं हुई. उन्होंने दावा किया कि ऐसे निवेश के मूल्यों में कमी के कारण आज करोड़ों भारतीयों की बचत खतरे में है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola