राजस्थान: किसने मारी राजू ठेहट को गोली ? गैंगस्टर की हुई मौत, देखें VIDEO

Updated:
विज्ञापन

Gangster Raju Theth News: राजस्थान के सीकर जिले के पीपराली रोड पर फायरिंग की गयी जिसमें राजू ठेहट की मौत हो गयी. सूचना पाकर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और छानबीन शुरू कर दी. पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी गयी है.

विज्ञापन

राजस्थान के सीकर से एक बड़ी खबर आ रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गैंगस्टर राजू ठेहट की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. अज्ञात बदमाशों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है. अपराधियों ने राजू ठेहट को घर के पास ही गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गयी.

विज्ञापन

खबरों की मानें तो राजू ठेहट और आनंदपाल गैंग के बीच रंजिश चल रही थी. बताया जा रहा है कि लॉरेंस गैंग के हिस्ट्रीशीटर रोहित गोदारा ने राजू ठेठ की हत्या की जिम्मेदारी ले ली है. जैसे ही सूचना पुलिस को मिली घटनास्थल पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे और मामले की जांच को आगे बढ़ाया.

राजू ठेहत आने वाले थे राजनीति

पुलिस ने पूरे जिले में नाका बंदी कर दी है और चेकिंग की जा रही है. बताया जा रहा है कि राजू ठेहत को अपराधियों ने तीन गोली मारी. हरियाणा और झुंझुनू की सीमाओं को पुलिस के द्वारा सील कर दिया गया है. अपराध की दुनिया को छोड़ कर राजू ठेहत की राजनीति में आने के की चर्चा ने पिछले दिनों सुर्खियां बटोरी थी.


हत्या का वीडियो

हत्या का वीडियो सामने आया है जिसमें नजर आ रहा है कि बदमाश खुलेआम फायरिंग कर रहे हैं. वीडियो में चार आरोपी नजर आ रहे हैं.

किसने मारी गोली

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आनंदपाल गैंग और लॉरेंस बिश्नोई गैंग एक साथ मिलकर कर काम रहे थे. लॉरेंस गैंग के हिस्ट्रीशीटर रोहित गोदारा ने राजू ठेठ की हत्या की जिम्मेदारी ले ली है. कहा गया है कि आनंदपाल और बलवीर की हत्या का बदला इस हत्या को अंजाम देकर लिया गया.

राजू ठेठ लंबे समय से थे निशाने पर

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के सूत्रों के हवाले से जो मीडिया में खबरें हैं, उसके अनुसार राजू ठेठ को करीब 10 साल से मारने का प्लान तैयार किया जा रहा था. इस प्लान में लॉरेस, आनंदपाल गैंग और काला जठेड़ी गैंग से जुड़े शूटर शामिल थे. यानी राजू ठेठ लंबे समय से इस गैंग के निशाने पर था. आखिरकार अपराधी अपने मंसूबों में कामयाब हो गये.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola