ePaper

अमृता फडणवीस रिश्वत मामला: अनिल जयसिंघानी पुलिस को दे रहा था चकमा, यूं दबोचा गया

Updated at : 21 Mar 2023 2:11 PM (IST)
विज्ञापन
अमृता फडणवीस रिश्वत मामला: अनिल जयसिंघानी पुलिस को दे रहा था चकमा, यूं दबोचा गया

Mumbai: Mumbai Crime Branch personnel with a bookie Anil Jaisinghani, arrested from Gujarat’s Godhra, in Mumbai, Monday, March 20, 2023. He was named as a co-accused in the case related to alleged blackmailing of Amruta Fadnavis, wife of deputy CM Devendra Fadnavis. (PTI Photo)(PTI03_20_2023_000243A)

Cricket bookie Anil Jaisinghani : संदिग्ध सट्टेबाज अनिल जयसिंघानी को सोमवार को गुजरात से पकड़ लिया गया. 72 घंटे से अधिक समय और 750 किमी पीछा करने के बाद ये कार्रवाई अनिल जयसिंघानी पर की गयी.

विज्ञापन

Amruta Fadnavis case : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी को ब्लैकमेल करने और उन्हें रिश्वत देने के आरोप में क्रिकेट बुकी अनिल जयसिंघानी को गुजरात के वडोदरा से लगभग 55 किमी उत्तर पश्चिम में कलोल में गिरफ्तार किया है. 72 घंटे से अधिक समय और 750 किमी पीछा करने के बाद ये कार्रवाई अनिल जयसिंघानी पर की गयी. 56 साल के जयसिंघानी को मुंबई लाया गया और मालाबार हिल पुलिस को सौंप दिया गया. उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा.

ब्लैकमेल करने और रिश्वत देने की कोशिश का आरोप

जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी को ब्लैकमेल करने और उन्हें रिश्वत देने की कोशिश करने के आरोप में अनिक्षा जयसिंघानी की गिरफ्तारी के कुछ दिन बाद उसके पिता एवं संदिग्ध सट्टेबाज अनिल जयसिंघानी को सोमवार को गुजरात से पकड़ लिया. अपराध शाखा के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है. अधिकारी ने बताया कि अनिल जयसिंघानी को गुजरात से पकड़ा गया है.

अनिल जयसिंघानी के खिलाफ 14 से 15 मामले लंबित

यहां चर्चा कर दें कि अनिल जयसिंघानी के खिलाफ 14 से 15 मामले लंबित हैं. अमृता फडणवीस की शिकायत के बाद पुलिस ने 16 मार्च को डिजाइनर अनिक्षा जयसिंघानी को गिरफ्तार किया था. अमृता ने एक आपराधिक मामले में हस्तेक्षप के लिए पैसे की पेशकश करने और उन्हें धमकाने के आरोप में डिजाइनर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

Also Read: ‘अनिल जयसिंघानी की बेटी अनिष्का ने मेरी पत्नी से संपर्क कर खुद को डिजाइनर बताया’, बोले देवेंद्र फडणवीस
शीर्ष क्रिकेट सट्टेबाजों में से एक है जयसिंघानी

‘ऑपरेशन एजे’ के दौरान, पुलिस ने जयसिंघानी को गुजरात से गिरफ्तार किया. आरोपी दो बार पुलिस को चकमा दे चुका था. वह कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग कर रहा था. बालसिंग राजपूत ( डीसीपी साइबर) ने बताया कि उल्हासनगर निवासी जयसिंघानी, राज्य के शीर्ष क्रिकेट सट्टेबाजों में से एक है.

ऐसे पकड़ा गया जयसिंघानी

शुक्रवार शाम को जयसिंघानी की लोकेशन गुजरात के बारडोली में ट्रेस हुई थी. अगले दिन, यह सूरत में नजर आया. जब पुलिस पहुंची तो उसकी लोकेशन एयरपोर्ट के पास थी. गोधरा के रास्ते में रविवार आधी रात के आसपास कलोल टोल नाका के पास उन्हें रोका गया. वह महाराष्ट्र के रजिस्ट्रेशन वाली कार में यात्रा कर रहा था.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola