पश्चिम बंगाल में रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 30 Mar 2023 9:05 PM

विज्ञापन

हावड़ा में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हंगामा हो गया. जिसके बाद मौके पर कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया. प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई. फिलहाल मौके पर भारी पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया गया है.

विज्ञापन

गुजरात के वडोदरा में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान पथराव की घटना के बाद अब पश्चिम बंगाल से भी हिंसा की खबर आ रही है. पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रामनवमी की शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान दो समूहों के बीच हिंसा हो गयी, जिसमें कई वाहनों को आग लगा दी गयी और दुकानों में तोड़फोड़ की गयी.

हिंसा के दौरान तोड़फोड़ और वाहनों में लगायी गयी आग

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना तब हुई, जब शोभायात्रा काजीपाड़ा इलाके से गुजर रही थी. हिंसा के दौरान कई दुकानों और ऑटो-रिक्शा में तोड़फोड़ की गई, जबकि कुछ पुलिस वाहनों सहित कई कार में आग लगा दी गई. आग बुझाने के लिए दमकल की चार गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया. अधिकारियों ने कहा कि इलाके में स्थिति नियंत्रण में है. हालात के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.

पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया

पुलिस ने कहा कि घटना के संबंध में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है. जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: पश्चिम बंगाल: पंचायत चुनाव से पहले बढ़ी सियासी सरगर्मी, केंद्र सरकार के खिलाफ रातभर धरने पर बैठीं ममता बनर्जी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हिंसा के लिए बीजेपी को ठहराया जिम्मेदार

मुख्यमंत्री ने हावड़ा में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान कथित रूप से सांप्रदायिक तनाव भड़काने के प्रयास के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना की और कहा कि इस घटना में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने शहर में एक प्रदर्शन में अपने 30 घंटे के विस्तारित धरने का समापन करते हुए कहा, मैंने बार-बार कहा है कि रामनवमी की किसी भी शोभायात्रा को नहीं रोका जाएगा. मैंने इस संबंध में पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए थे. बनर्जी ने कहा, आज की हिंसा में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा. मैं दंगाइयों का समर्थन नहीं करती और उन्हें देश का दुश्मन मानती हूं. भाजपा ने हमेशा हावड़ा को निशाने पर रखा है.

भाजपा ने हिंसा के लिए ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया

भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने आरोपों को निराधार बताया. पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु ने कहा, हिंसा के लिए मुख्यमंत्री और राज्य प्रशासन जिम्मेदार हैं.

गुजरात के वडोदरा में शोभायात्रा के दौरान दो बाद पथराव

गुजरात के वड़ोदरा शहर में फतेहपुरा इलाके में राम नवमी के जुलूस पर बृहस्पतिवार को दो बाद पथराव किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस उपाधीक्षक यशपाल जगनिया ने कहा कि इस दौरान कुछ गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गयीं, हालांकि कोई घायल नहीं हुआ. जुलूस पुलिस सुरक्षा में पूर्व निर्धारित मार्ग से निकाला गया. अवर पुलिस आयुक्त मनोज निनामा भी मौके पर पहुंचे और शांति बनाये रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात करने का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि घटना की जांच के आदेश दिये गये हैं. उन्होंने यह भी कहा कि किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola