Weather Today: पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड, जानें क्रिसमस में कैसा रहेगा मौसम

Updated:
विज्ञापन
Weather Today: पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड, जानें क्रिसमस में कैसा रहेगा मौसम

Weather Update: भारत के ज्यादातर हिस्सों में ठंड (Winter) ने ठिठुरन बढ़ा दी है जिससे आम जनजीवन पर प्रभाव पड़ा है. पहाड़ों पर बर्फबारी (Snowfall) का सिलसिला जारी है. जहां कश्मीर में ताजा बर्फबारी के बाद मौसम खुशनुमा है वहीं मैदानी इलाकों में कंपकंपी बढ़ गई है. जानें आज कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

विज्ञापन
undefined

दिल्ली-NCR के मौसम की बात करें तो यहां लगातार सर्दी बढ़ती जा रही है. दिल्ली में विजिबिलिटी काफी कम देखी गई. यहां शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 450 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है. मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अगले तीन दिन तक प्रदूषण से राहत मिलने की संभावना बेहद कम है.

undefined

स्काइमेट वेदर के अनुसार, अगले 2 दिनों के दौरान गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है. वहीं, 23 और 24 दिसंबर को उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार नजर आ रहे हैं. वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में हल्की बारिश की संभावना है.

undefined

स्काइमेट वेदर के अनुसार, पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तरी राजस्थान और त्रिपुरा में घना कोहरा छा सकता है.

undefined

पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है. मौसम केंद्र के अनुसार, रविवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा. वहीं क्रिसमस के दिन यानि 25 दिसंबर की सुबह में कोहरा छाया रहेगा, जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा व मौसम खुशनुमा रहेगा. 27 दिसंबर तक राजधानी सहित अन्य जिलों का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेसि के आसपास ही रहेगा. बारिश की संभावना नहीं है.

undefined

बिहार में ठंड के तेवर तल्ख नहीं नजर आ रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार साल के आखिरी दिनों में पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है. ऐसे में मौसम में बदलाव दिख सकता है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 29 से 30 दिसंबर से मौसम ठंडा हो जाएगा. दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिलेगी, लेकिन शाम के समय सर्दी रहेगी.

undefined

यूपी की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में मौसम अब पूरी तरह से करवट ले चुका है. लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच चुका है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक उत्तर प्रदेश में मौसम में लगातार बदलाव की स्थिति देखने को मिल रही है. 24 और 25 दिसंबर को भी राज्य में घने कोहरे की संभावना है. पश्चिमी यूपी में इसका ज्यादा असर देखने को मिल सकता है. फिलहाल 28 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

undefined

हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में शनिवार को बर्फबारी हुई, वहीं मौसम विभाग ने 24 दिसंबर से राज्य में मौसम के शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया है. शिमला मौसम कार्यालय के निदेशक सुरिंदर पॉल ने बताया कि शुक्रवार रात से राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा गया, लेकिन 24 दिसंबर से मौसम शुष्क रहेगा. शिमला में क्रिसमस पर बर्फबारी की संभावना कम ही है. मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, शिमला और सिरमौर के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola