Weather Forecat : मुंबई में रेड अलर्ट, जाने यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

**EDS: VIDEO GRAB** New Delhi: Sparks in the aircraft during take-off of a Bengaluru-bound IndiGo flight, at the Indira Gandhi International airport in New Delhi, Friday, Oct. 28, 2022. The aircraft had to be grounded at the Delhi airport after one of its engines suspected to have caught fire. (PTI Photo)(PTI10_28_2022_000196B)

Weather Forecat : मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों के लिए 29 जुलाई से 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों में कैसा रहने वाला है मौसम

विज्ञापन
undefined

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने लगातार भारी बारिश को देखते हुए मुंबई में अपना ‘रेड अलर्ट’ शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक बढ़ा दिया है. आपको बता दें कि शुरुआती चेतावनी बुधवार को जारी की गई थी जो विभाग आगे बढ़ाता जा रहा है. मौसम विभाग (आईएमडी) के मुंबई केंद्र ने गुरुवार को शहर में ‘भारी से अत्यधिक भारी बारिश’ का पूर्वानुमान जताया है. आईएमडी की ओर से ‘रेड अलर्ट’ जारी होने के बाद बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने सभी सरकारी तथा निजी स्कूल और कॉलेज की छुट्टी घोषित कर दी है.

undefined

तेलंगाना की मुख्य सचिव ए शांति कुमारी ने गुरुवार को कहा कि राज्य में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने के चलते प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है. राज्य के कई जिलों, विशेषकर उत्तरी तेलंगाना में, कल रात से लगातार बारिश हो रही है. इन जिलों में 30 से 40 सेमी तक बारिश दर्ज की गयी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग केंद्र ने दोपहर अपनी विशेष रिपोर्ट में कहा कि विकाराबाद, सांगारेड्डी, मेडक में कुछ स्थानों पर 27 जुलाई को दोपहर एक बजे से 28 जुलाई की सुबह साढ़े आठ बजे तक भारी से बहुत भारी और अति भारी बारिश (24 सेमी से अधिक भारी) होने की संभावना है.

undefined

स्काइमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, तेलंगाना, विदर्भ, कोंकण और गोवा, मध्य प्रदेश और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़ और उत्तरी पंजाब और उत्तरी हरियाणा में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं.

undefined

स्काइमेट वेदर के अनुसार, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दक्षिणी छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, केरल, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं गुजरात, झारखंड, दक्षिणी हरियाणा, बिहार, दक्षिणी पंजाब, लक्षद्वीप, रायलसीमा और तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है.

undefined

स्काइमेट वेदर के अनुसार, सुचिह्नित निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तरी आंध्र प्रदेश और इससे सटे दक्षिणी ओडिशा पर है. संबंधित चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है. मानसून ट्रफ जैसलमेर, कोटा, गुना, जबलपुर और रायपुर से होकर गुजर रही है, जो उत्तरी आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिण ओडिशा पर एक अच्छी तरह से चिह्नित कम दबाव वाले क्षेत्र के मध्य में है, और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक जाती है.

undefined

मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों के लिए 29 जुलाई से 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. भारत मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने बृहस्पतिवार (27 जुलाई) को स्पेशल बुलेटिन जारी करके कहा कि सूबे के कई जिलों में तीन दिनों तक भारी बारिश होगी. बुलेटिन के मुताबिक, 29 जुलाई को प्रदेश के पश्चिमी भाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन