Weather Forecast : दिल्ली NCR सहित जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बारिश, मौसम विभाग ने इन स्थानों को लेकर जारी की चेतावनी
Author : ArbindKumar Mishra Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 Apr 2020 9:20 PM
Weather Forecast राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश एवं तेज हवा के झोंकों की वजह से शनिवार को मौसम खुशनुमा हो गया. भारतीय मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है.
नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश एवं तेज हवा के झोंकों की वजह से शनिवार को मौसम खुशनुमा हो गया. भारतीय मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है.
विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस साल इस मौसम में सामान्य है.
दिल्ली का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार पालम का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो शहर में सबसे अधिक है. विभाग ने बताया कि राजधानी में आर्द्रता 36 से 58 प्रतिशत के बीच दर्ज की गयी. विभाग के अनुसार राजधानी के कुछ इलाकों में तेज बौछारें पड़ी. मौसम विभाग ने रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने और बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है.
Also Read: एक्टर एजाज खान गिरफ्तार, फेसबुक लाइव से फैला रहे थे नफरत
मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में 19 अप्रैल तक बारिश और तेज हवा चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में जहां फिर बर्फबारी हुई है, वहीं मैदानी और निचले पहाड़ी इलाकों में शुक्रवार से ही बारिश हो रही है.
हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी तूफान की आशंका जाहिर की गई है. शिमला मौसम केंद्र ने 21 अप्रैल तक बारिश की आशंका जाहिर की है. राज्य के कई क्षेत्रों में आंधी, ओलावृष्टि और गरज के साथ बारिश की आशंका है. इसी बीच राज्य के कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई है.
Also Read: झारखंड : हिंदपीढ़ी में एक और जमाती में Covid19 की पुष्टि, 17 विदेशियों के साथ मस्जिद में ठहरा था त्रिनिदाद का यह मौलाना
मौसम विभाग ने जून से सितंबर के दौरान देश में बारिश लाने वाले दक्षिण पश्चिम मानसून के इस साल सामान्य रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. मौसम विभाग के अनुसार मानसून 1 जून को केरज तट से टकराएगा. मानसून के पूरी तरह से देश से वापस होने की तारीख 15 अक्टूबर यथावत रहेगी.
मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में मानसून के आने की तारीख तीन से सात दिन तक आगे खिसक गयी है.
टोक्यो के दक्षिण में प्रशांत महासागर में एक जापानी द्वीप शृंखला पर शनिवार को शक्तिशाली भूकंप आया, लेकिन सुनामी का कोई खतरा नहीं है. इससे अभी तक किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है.
Also Read: COVID-19 : इम्युनिटी बूस्टर काढ़ा से कोरोना को मात दे रहे ग्रामीण, आप भी जानें बनाने की विधि
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि टोक्यो के दक्षिण में करीब 1,000 किलोमीटर (620 मील) दूर ओगासावारा द्वीप शृंखला के पश्चिम में प्रशांत महासागर में शनिवार शाम को 6.9 तीव्रता का भूकंप आया. एजेंसी ने कहा कि भूकंप का अधिकेंद्र समुद्र की सतह से 450 किलोमीटर (280 मील) की गहराई में था, सूनामी का कोई खतरा नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










