Weather Forecast: बिहार में अधिकतम तापमान 43 डिग्री के पार, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Today : स्काइमेट वेदर के अनुसार एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम राजस्थान पर बना हुआ है. एक ट्रफ पूर्वी विदर्भ से तटीय कर्नाटक तक बनी हुई है. एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 15 अप्रैल से पश्चिमी हिमालय तक पहुंच सकता है. इधर देश के कई राज्यों का पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. जानें बिहार-झारखंड सहित देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

विज्ञापन

बिहार में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार

बिहार के निवासियों के लिए लू जैसी स्थिति से कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है क्योंकि राज्य में कम से कम पांच स्थानों पर पारा 43 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर गया है. बिहार मौसम सेवा केंद्र (बीएमएसके) द्वारा जारी एक बुलेटिन के अनुसार, 24 अप्रैल तक राज्य में भीषण गर्मी की स्थिति बने रहने की संभावना है. बिहार के आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज ने बताया- लोगों को सलाह दी जाती है कि वे गर्मी के प्रकोप और निर्जलीकरण से बचें. उन्होंने कहा कि उनका विभाग स्थिति पर नजर रखे हुए है. इसके अलावा, जिलाधिकारियों को भी अपने जिलों में स्थिति की निगरानी करने की सलाह दी गई है.

राजस्‍थान में गर्मी का कहर, तापमान 42.1 डिग्री दर्ज

राजस्‍थान में गर्मी ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है जहां बीते 24 घंटे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान गंगानगर में 42.1 डिग्री दर्ज क‍िया गया. मौसम विभाग के अनुसार 18-19 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ राज्य के ऊपर सक्रिय होने की संभावना है. उसके अनुसार पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान गंगानगर में 42.1 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्‍य में ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री से. के बीच बना हुआ है. आने वाले 48 घंटों के दौरान तापमान में और 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. (भाषा)

दिल्ली में हो सकती है तेज बारिश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 18 अप्रैल को बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. इसके अलावा, 19 और 20 अप्रैल को भी दिल्ली में तेज बारिश हो सकती है.

नोएडा का मौसम

उत्तर प्रदेश के नोएडा में सुबह से धूप निकली हुई है. शनिवार नोएडा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा. हालांकि मौसम विभाग के बहाने शाम होते ही यहां बादल छा जाएंगे.

बिहार में भीषण लू 

बिहार में गर्मी का प्रकोप अब बढ़ गया है. चिलचिलाती धूप में लोग अब घर से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं. मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में अब हीट वेब के आसार जताए हैं. यानी अब भीषण लू का दौर शुरू हो गया है. पटना का तापमान शुक्रवार को 41.6 डिग्री पहुंच गया. वहीं 13 जिलों का पारा शुक्रवार को 40 डिग्री के पार चला गया. वहीं भीषण गर्मी और लू को देखते हुए पटना समेत अन्य जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है. जबकि अस्पताल अलर्ट मोड पर है.

झारखंड का मौसम

झारखंड में लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलने वाली है. शनिवार को राज्य में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं और मौसम शुष्क रहेगा. बादल छाये रहने से गर्मी से लोगों को राहत मिलने की संभावना है. वहीं, 16 अप्रैल से राज्य के कुछ इलाकों में गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना जतायी गयी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola