Weather Forecast: 25 नवंबर तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, झारखंड-बिहार में तेजी से गिर रहा पारा
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 20 Nov 2024 6:45 AM
Air Pollution in Delhi
Weather Forecast: झारखंड, बिहार सहित देश के कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है. पारा लगातार कम होता जा रहा है. देश के कुछ राज्यों में बारिश का दौर अभी जारी है.
Weather Forecast: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच ठंड भी बढ़ती जा रही है. सोमवार की रात दिल्ली में इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही. न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी ने बुधवार को घना कोहरा छाये रहने का अनुमान जताया है. जबकि अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
झारखंड में बढ़ेगी ठंड
झारखंड में ठंड बढ़ने की संभावना व्यक्त की गई है. मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिन न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आस-पास रहेगा. सुबह में घना कोहरा रहने का अनुमान है.
Also Read: दिल्ली की हवा हुई दमघोंटू, GRAP-4 लागू, जानिए कब लागू होता है ये प्लान
इन राज्यों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 22 नवंबर को भारी बारिश को सकती है. जबकि 23 नवंबर को भी बारिश होने का अनुमान है. 25 नवंबर को तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में भी भारी बारिश हो सकती है.
उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने की संभावना
उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 21 नवंबर तक सुबह घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. वहीं हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 22 नवंबर तक रात/सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना है.
हरियाणा-चंडीगढ़ में 24 नवंबर तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना
हरियाणा-चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में 21 नवंबर तक रात/सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है और 21 नवंबर की देर रात से 24 नवंबर की सुबह तक घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है.
पंजाब में 24 नवंबर तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान
पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में 21 नवंबर तक रात/सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है और 21 नवंबर की देर रात से 24 नवंबर की सुबह के दौरान घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति रहने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










