Weather Forecast Diwali: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, दिवाली के दिन होगी बारिश, जानें मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन
Weather Forecast Diwali: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, दिवाली के दिन होगी बारिश, जानें मौसम का हाल

Weather Forecast Diwali: आईएमडी के अनुसार मौसम प्रणाली बुधवार को चक्रवाती प्रवाह थी और बृहस्पतिवार तक दक्षिण-पूर्व और इससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव क्षेत्र में बनने की संभावना है. जानें दिवाली में कैसा रहने वाला है मौसम

विज्ञापन

Weather Forecast Diwali/ Dhanteras 2022: इस बार दिवाली में मौसम के करवट लेने की संभावना विभाग की ओर से व्यक्त की गयी है. दरअसल बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान बन रहा है जिसके रविवार देर रात तट पर पहुंचने की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी उत्तरी अंडमान समुद्र के ऊपर बन रही मौसम प्रणाली पर नजर रखे हुए है. इसके शनिवार तक दबाव में केंद्रित होने की संभावना है, जिसमें हवा की गति 49 किमी तक रह सकती है.

चक्रवात को ‘सितरंग’ कहा जाएगा

आईएमडी के अनुसार मौसम प्रणाली बुधवार को चक्रवाती प्रवाह थी और बृहस्पतिवार तक दक्षिण-पूर्व और इससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव क्षेत्र में बनने की संभावना है. मौसम विभाग की मानें तो रविवार देर रात तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान के और तेज होने की आशंका है. यदि उष्णकटिबंधीय तूफान पूर्वानुमान के अनुसार चक्रवात में बदलता है, तो इसे ‘सितरंग’ कहा जाएगा, जो थाईलैंड द्वारा सुझाया गया नाम है.

Also Read: Weather Forecast LIVE: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, झारखंड में फिर से बारिश, गुलमर्ग में बर्फबारी
साइक्लोनिक सर्कुलेशन का दिखेगा असर

पूर्वानुमान है कि 25 से 27 तक झारखंड में फिर से बारिश हो सकती है. इसके चलते आगे भी कुहासे से निजात नहीं मिलेगी. बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन 22 अक्तूबर को बन रहा है. इसका असर झारखंड पर पड़ सकता है. इस साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर 24 से झारखंड में दिख सकता है. दिवाली के दिन भी आकाश में बादल छाये रह सकते हैं. वैसे इस दिन बारिश का अनुमान नहीं है. झारखंड में 25 से 27 अक्तूबर तक बारिश हो सकती है.

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात बनने के बाद बंगाल से सटे राज्यों जैसे झारखंड, बिहार से लेकर ओडिशा में बारिश का दौर एक बार फिर शुरू हो सकता है. साथ ही यह भी संभावना है कि छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, झारखंड, ओडिशा और पूरे पश्चिम बंगाल के कुछ और हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी हो सकती है.

दीपावली के समय भी बंगाल में बारिश

पश्चिम बंगाल में अलीपुर मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दुर्गापूजा के बाद अब काली पूजा व दीपावली के समय भी बंगाल में बारिश हो सकती है. कोलकाता समेत राज्य के विभिन्न जिलों में बेमौसम बारिश की आशंका है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 20 अक्टूबर को चक्रवात बन सकता है. इसका असर उत्तर बंगाल के जिलों पर ज्यादा पड़ेगा. राज्य के दक्षिणी हिस्सों में हल्की तो उत्तरी इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है. हालांकि इस चक्रवात के सुपर साइक्लोन में तब्दील होने के आसार नहीं है.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन