Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ बिगाड़ेगा उत्तर भारत का मौसम, कड़ाके की सर्दी के बीच इन राज्यों में होगी बारिश

Published by : Pritish Sahay Updated At : 05 Dec 2024 5:31 PM

विज्ञापन

Weather Forecast

Weather Forecast: जम्मू कश्मीर में जल्द ही एक नये पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक होने वाली. इसके कारण मौसमी तंत्र में बदलाव होने की संभावना है. दिल्ली से लेकर यूपी, बिहार, झारखंड समेत अन्य उत्तर भारत के राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है. कई इलाकों में घना कोहरा भी रहेगा. देश के कई हिस्सों में इस दौरान बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

Weather Forecast: उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम बिगड़ने वाला है. IMD ने कहा है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 8 दिसंबर को दस्तक दे सकता है. वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण दिल्ली-यूपी सहित कई राज्यों में मौसम बदल सकता है. पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर की पहाड़ों पर एंट्री करेगा. इधर, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के कुछ हिस्सों पर एक सर्कुलेशन बन रहा है. इन दोनों मौसमी गतिविधियों के मिलने से एक मौसमी तंत्र विकसित हो सकता है. जिसके सक्रिय होने से दिल्ली समेत पंजाब और हरियाणा के मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है. एक नजर डालते हैं देशभर में अगले 24 घंटों के मौसम पर.

दिल्ली में अभी नहीं पड़ेगी कड़ाके की ठंड

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में इस बार सामान्य से कम ठंड पड़ रही है. दिसंबर के पहले सप्ताह में तापमान सामान्य से ढाई से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है. इसके अलावा दिल्ली में दिसंबर के महीने में बारिश भी होती है, लेकिन दिल्ली के आसमान में फिलहाल बादल का टुकड़ा भी दिखाई नहीं दे रहा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 दिसंबर तक बारिश की कोई संभावना भी नहीं है.

दिसंबर के अंत में हो सकती है दिल्ली में बारिश

स्काईमेट के मुताबिक 8 दिसंबर को आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है. हालांकि दिल्ली में बारिश की संभावना काफी कम है. आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश नहीं होगी. स्काईमेट वेदर के मुताबिक दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक दिल्ली में बारिश की संभावना बन सकती है.

कश्मीर में शून्य से और नीचे जाएगा तापमान

नये पश्चिमी विक्षोभ का पहाड़ी राज्यों के मौसम पर साफ असर दिखाई देगा. जम्मू कश्मीर में सर्दी का पारा और गिरेगा. श्रीनगर समेत कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे है. ऐसे में मौसम में बदलाव से तापमान में और गिरावट आ सकती है. न्यूनतम तापमान माइनस में जा सकता है.

यूपी में बढ़ेगी ठंड, घने कोहरे का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 दिसंबर के बाद से ठंड में और इजाफा होगा. कोहरे का भी प्रकोप बढ़ेगा.

झारखंड में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

झारखंड में इस सप्ताह से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. वहीं कई जिलों में कोहरा भी छा सकता है. हालांकि फिलहाल झारखंड में बारिश की संभावना न के बराबर है. रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा है कि दो तीन दिनों में ठंड से इजाफा हो सकता है.

बिहार में कैसा रहेगा मौसम

बिहार के कई जिलों में आने वाले दिनों में कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है. इसके अलावा घना कोहरा भी छा सकता है. राजधानी पटना, भागलपुर, सीवान, मुजफ्फरपुर समेत कई और जिलों में मौसम बिगड़ सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 दिसंबर के बाद से ठंड और कोहरे में इजाफा होगा.

कल कहां हो सकती है बारिश

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और दक्षिण कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. विदर्भ, दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है.

Also Read: Weather Forecast : अब यूपी में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, बिहार-झारखंड में होगी बारिश

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन