ePaper

Water Metro: पीएम मोदी 25 अप्रैल को करेंगे देश की पहली वाटर मेट्रो का उद्घाटन, जानें इसकी खासियत

Updated at : 23 Apr 2023 11:09 AM (IST)
विज्ञापन
Water Metro: पीएम मोदी 25 अप्रैल को करेंगे देश की पहली वाटर मेट्रो का उद्घाटन, जानें इसकी खासियत

Water Metro: कोच्चि वाटर मेट्रो को लेकर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राज्य की महत्वाकांक्षी परियोजना करार दिया है. उन्होंने कहा कि बंदरगाह शहर कोच्चि के विकास और वृद्धि को नई गति देगी. यह परियोजना 1136.83 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है.

विज्ञापन

Water Metro: आम लोगों ने दिल्ली-कोलकाता या अन्य शहरों में मेट्रो की सवारी की होगी. अब केरल में भी मेट्रो दौड़ेगी… लेकिन यह मेट्रो अन्य राज्यों की मेट्रो सेवा से बहुत अलग होगी.  केरल के कोच्चि वाटर मेट्रो पानी के अंदर दौड़ेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की पहली ऐसी मेट्रो का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी 25 अप्रैल को भारत की पहली वाटर मेट्रो राष्ट्र को देश को समर्पित करेंगे.

कोच्चि वाटर मेट्रो विकास को देगी गति- केरल के सीएमः कोच्चि वाटर मेट्रो को लेकर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राज्य की महत्वाकांक्षी परियोजना करार दिया है. उन्होंने कहा कि बंदरगाह शहर कोच्चि के विकास और वृद्धि को नई गति देगी. सीएम विजयन ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि कोच्चि में 1136.83 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित प्रमुख परियोजना की शुरुआत के साथ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार द्वारा राज्य के लोगों को दिया गया एक और आश्वासन पूरा होने जा रहा है.

विश्व स्तरीय कोच्चि वाटर मेट्रो परियोजना होगी शुरूः केरल के सीएम विजयन ने एक ट्वीट में कहा कि राज्य के परिवहन और पर्यटन क्षेत्रों के लिए रोमांचक समय आने वाला है. ‘विश्व स्तरीय कोच्चि वाटर मेट्रो परियोजना शुरू होने वाली है. यह कोच्चि और उसके आसपास के 10 द्वीपों को जोड़ने वाली केरल की महत्वाकांक्षी परियोजना है. कुल 78 इलेक्ट्रिक नौकाएं और 38 टर्मिनल के साथ केडब्ल्यूएम की लागत 1136.83 करोड़ है, जो केरल सरकार और केएफडब्ल्यू द्वारा वित्त पोषित है.

Also Read: Coronavirus Updates: देश में सुनामी की तरह फैल रहा है कोरोना वायरस, संक्रमितों की संख्या 90 हजार के पार

केएफडब्ल्यू जर्मन वित्तपोषित एजेंसी है. मुख्यमंत्री ने फेसबुक पर अपनी पोस्ट में कहा कि परियोजना के पहले चरण के तहत उच्च न्यायालय-वाइपिन टर्मिनल से व्याटिला-कक्कनाड टर्मिनल तक सेवा जल्द ही शुरू होगी. उन्होंने कहा कि वातानुकूलित नौकाओं में किफायती और सुरक्षित यात्रा लोगों को यातायात जाम में फंसे बिना अपने गंतव्य तक पहुंचने में मदद करेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्री कोच्चि 1 कार्ड का इस्तेमाल करके कोच्चि मेट्रो और वाटर मेट्रो दोनों में यात्रा कर सकते हैं. विजयन ने कहा कि लोग डिजिटल रूप से भी टिकट बुक कर सकते हैं.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola