Watch Video : वेणुगोपाल जी आप सांसदों से हंगामा करवाते हो क्या, भड़के स्पीकर ओम बिरला
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 24 Jul 2025 1:23 PM
Lok Sabha Speaker Om Birla
Watch Video : लोकसभा में एसआईआर को लेकर विपक्ष का हंगामा गुरुवार को भी जारी है. इसके बाद कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. हंगामा होता देख स्पीकर ओम बिरला नाराज हो गए. उन्होंने विपक्ष के सांसदों को तख्ती लेकर आने से मना किया. इसका वीडियो सामने आया है. देखें वीडियो.
Watch Video : विपक्षी दलों के सांसदों ने बिहार में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर गुरुवार को लोकसभा में हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही आरंभ होने के सात मिनट बाद ही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई. हंगामे का वीडियो संसद टीवी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया. वीडियो में स्पीकर कहते नजर आ रहे हैं, ‘’मैं आपसे पुनः आग्रह करता हूं कि संसद की मर्यादा और गरिमा को बनाए रखें. यह दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, और लोकतंत्र में पारदर्शिता व जवाबदेही हमारी पहचान है यह दुनिया जानती है. उन्होंने कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल से कहा कि ये सब आप करवाते हैं क्या? आप इन्हें सिखाते हो क्या ? तख्तियां लेकर आना…मेज थपथपाना…आप भी देखें ये वीडियो.
तत्काल चर्चा की मांग करते हुए विपक्ष ने किया हंगामा
गुरुवार को सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही विपक्षी दलों के सदस्य हंगामा करने लगे. विपक्षी सांसदों ने आसन के निकट पहुंचकर नारेबाजी की और तख्तियां लहराईं, जिन पर एसआईआर विरोधी नारे लिखे हुए थे. उन्होंने बिहार में एसआईआर की कवायद पर तत्काल चर्चा की मांग करते हुए हंगामा किया. सदन में शोर-शराबे के बीच ही पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने प्रश्नकाल के दौरान कुछ पूरक प्रश्नों के उत्तर दिए. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों से अपने स्थान पर जाने और सदन चलने देने की अपील की.
यह भी पढ़ें : Video : पहलगाम…पहलगाम…,विपक्षी सांसद वेल में आकर करने लगे हंगामा
इतने पुरानी राजनीतिक दल के लोग इस तरह का व्यवहार: ओम बिरला
ओम बिरला ने कहा, ‘‘आपसे पहले भी कहा गया है कि प्रश्नकाल महत्वपूर्ण समय होता है. इसमें जनता के महत्वपूर्ण सवाल होते हैं और सरकार की जवाबदेही होती है…कई सांसदों ने कहा कि उनका प्रश्नकाल के दौरान मुश्किल से प्रश्न आता है और आप लोग नारेबाजी करते हैं.’’ बिरला ने कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा कि इतने पुरानी राजनीतिक दल के लोग इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं, उसे पूरा देश देख रहा है. हंगामा नहीं थमने पर उन्होंने करीब 11 बजकर सात मिनट पर सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










