Video: चलती बाइक पर हाथ छोड़कर खड़ा हुआ युवक, पीछे आ रहा था ट्रक; जानलेवा स्टंट वायरल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार में चलती बाइक पर खतरनाक स्टंट करते युवक का वीडियो वायरल हो रहा है. सीट पर खड़े होकर स्टंट करने से बड़ा हादसा हो सकता था. लोग ट्रैफिक पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. देखें वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video : बिहार में एक युवक का खतरनाक बाइक स्टंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में युवक सड़क पर तेज रफ्तार से चलती बाइक की सीट पर सीधे खड़ा नजर आ रहा है. उसने बाइक का हैंडल भी छोड़ रखा है और अलग-अलग पोज देता दिख रहा है. इस दौरान पीछे से एक ट्रक भी लगातार आ रहा होता है. युवक की इस लापरवाही ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

विज्ञापन

जरा सी चूक होती तो हो सकता था बड़ा हादसा

वीडियो में बाइक और ट्रक के बीच ज्यादा दूरी नजर नहीं आती. ऐसे में युवक का थोड़ा भी संतुलन बिगड़ता या बाइक की रफ्तार अचानक बदलती तो गंभीर हादसा हो सकता था. पीछे से आ रहा ट्रक उसे कुचल सकता था. इस स्टंट से सिर्फ युवक ही नहीं, सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी.

ये भी पढ़ें: Video: मदुरै में CRPF जवानों पर लोगों ने बरसाए फूल, दीपथून विवाद में अब क्या होगा?

सोशल मीडिया पर उठे कार्रवाई के सवाल

यह वीडियो कई सोशल मीडिया अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. इसके साथ सवाल उठाया गया कि रील वायरल होने के बाद क्या युवक पर कार्रवाई होगी? वीडियो सामने आने के बाद कई यूजर्स ने सार्वजनिक सड़क पर इस तरह के स्टंट करने की आलोचना की. लोगों ने ट्रक चालक और दूसरे वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई.

क्या युवक पर होगी कार्रवाई?

वीडियो के वायरल होने के बाद लोग ट्रैफिक पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. हालांकि, अब तक युवक की पहचान या उसके खिलाफ किसी आधिकारिक कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है. सार्वजनिक सड़क पर इस तरह के खतरनाक स्टंट से दूसरे लोगों की सुरक्षा भी प्रभावित होती है.

हालांकि, यह वीडियो बिहार के किस जिले की है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है. इसके अलावा वीडियो के बिहार से होने का दावा प्रभात खबर नहीं करता.


ये भी पढ़ें: चीन की मदद से पाकिस्तान की स्पेस ताकत बढ़ रही, CDS बोले- भारत को भी क्षमता मजबूत करनी होगी

ये भी पढ़ें: कांग्रेस की मदद से राज्यसभा पहुंचे शरद पवार, क्या अब BJP की मदद से मोदी सरकार में मंत्री बनेंगी बेटी सुप्रिया?

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन