विशाखापत्तनम आंध्र प्रदेश की होगी राजधानी, मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने की घोषणा

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 31 Jan 2023 3:30 PM

विज्ञापन

आने वाले महीनों में मैं भी विशाखापत्तनम में ट्रांसफर होता नजर आने वाला हूं.जानें आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने क्या की घोषणा

विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को घोषणा की कि विशाखापत्तनम शहर राज्य की राजधानी होगी. सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि विशाखापत्तनम आने वाले दिनों में राज्य की राजधानी बनने जा रही है.

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि मैं आपको विशाखापत्तनम में आमंत्रित कर रहा हूं जो कि आने वाले दिनों में हमारे आंध्र प्रदेश की राजधानी होने जा रही है. आने वाले महीनों में मैं भी विशाखापत्तनम में ट्रांसफर होता नजर आने वाला हूं. उक्त बातें नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय राजनयिक गठबंधन की बैठक में जगन मोहन रेड्डी ने कही.

यहां चर्चा कर दें कि रेड्डी सरकार से पहले साल 2015 में चंद्रबाबू नायडू की सरकार के वक्त अमरावती को राजधानी बनाने का काम किया गया था. दरअसल आंध्र और तेलंगाना के अलग होने के बाद हैदराबाद को साझा राजधानी बनाया गया था, जिसके बाद सीमित समय 2024 से पहले आंध्र प्रदेश को राजधानी की घोषणा करनी थी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola