Viral Video : कमरा किया बंद, पति को जमकर पीटा, शख्स चिल्लाया–मम्मी बचाओ

Updated:
विज्ञापन
Wife Beat Husband Viral Video
पति और पत्नी का फोटो विवाद के दौरान

Viral Video : पत्नी ने पति को कमरे में बंद कर पीटा. वीडियो वायरल.

विज्ञापन

Viral Video : मध्य प्रदेश के सतना जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला अपने पति को कमरे में बंद कर उसकी पिटाई करते नजर आ रही है. वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं. इस वीडियो पर लोग लगातार रिएक्शन दे रहे हैं और पति के प्रति सहानुभूति प्रकट कर रहे हैं. घटना सतना के सिंधी कैंप इलाके की बताई जा रही है. देखें वीडियो

वीडियो में नजर आ रहा है कि पति अपनी पत्नी के साथ बातचीत करते हुए मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है. पत्नी उसे रिकॉर्डिंग बंद करने के लिए कह रही है, लेकिन पति इनकार कर देता है. वह कहता है कि उसे डर लगता है, इसलिए वह वीडियो बना रहा है. इसी बीच पत्नी गुस्से में आ जाती है और कमरे का दरवाजा बंद कर देती है. इसके बाद पति को पीटना शुरू कर देती है.

पति ने मां से लगाई मदद की गुहार

जब पत्नी अपने पति को पीट रही थी, तो उसने अपनी मां को मदद के लिए पुकारा. वीडियो में नजर आ रहा रहा है कि महिला अपने पति का गला पकड़ती है. उसे थप्पड़ मारती है. पति बार-बार खुद को बचाने का प्रयास करता है, लेकिन पत्नी उस पर हमला करती रहती है.

यह भी पढ़ें : खिलाड़ी नहीं नीता अंबानी ने ‘हीरा’ खरीदा है, गेंद से बल्लेबाज छलनी, तो संस्कार से पब्लिक का दिल, देखें Video

सोशल मीडिया पर आ रहा है रिएक्शन

वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इस घटना पर अपनी अलग-अलग राय सोशल मीडिया यूजर दे रहे हैं. कुछ यूजरकह रहे हैं कि घरेलू हिंसा सिर्फ महिलाओं के खिलाफ ही नहीं, बल्कि पुरुषों के खिलाफ भी होती है. वहीं, कुछ यूजर से पारिवारिक विवाद बता रहे हैं. Azad Bhupendra Bharti @Bhupend50Azad नाम के यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा– मध्य प्रदेश, सतना यहां एक पत्नी ने अपने पति को कमरे में बंद किया और उसके बाद ख़ूब पीटा पति पिटता रहा और चीखता रहा. जिस तरह से पुरुषों पर अत्याचार के मामले बढ़ रहे हैं, उसके अनुसार अब “पुरुष बचाओ”अभियान चलाना चाहिए.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola