ePaper

VIDEO : आदित्य L1 को लेकर ISRO का बड़ा अपडेट, दूसरा चरण सफलतापूर्वक कम्पलीट

Updated at : 05 Sep 2023 5:00 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : आदित्य L1 को लेकर ISRO का बड़ा अपडेट, दूसरा चरण सफलतापूर्वक कम्पलीट

इसरो ने अपडेट जारी करते हुए बताया है कि दूसरा चरण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद आदित्य एल1 की नई कक्षा 282 किमी x 40225 किमी हो गई है. अब इसरो की ओर से 5 दिन बाद आदित्य एल-1 को तीसरे ऑर्बिट में पहुंचाया जाएगा.

विज्ञापन

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की ओर से लॉन्च किए गए भारत के पहले सूर्य मिशन के बारे में लगातार अपडेट निकलकर सामने आ रही है. आदित्य एल-1 लगातार अपनी निर्धारित दिशा में सफलतापूर्वक बढ़ते जा रहा है. अब इसरो ने अपडेट जारी करते हुए बताया है कि मिशन के यान ने सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा बदलने का दूसरा चरण पूरा कर लिया है. इसरो के अनुसार, मॉरीशस, बेंगलुरु और पोर्ट ब्लेयर में ISTRAC/ISRO के ग्राउंड स्टेशनों ने आदित्य एल-1 को ट्रैक किया.

इसरो ने अपडेट जारी करते हुए बताया है कि दूसरा चरण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद आदित्य एल1 की नई कक्षा 282 किमी x 40225 किमी हो गई है. अब इसरो की ओर से 5 दिन बाद आदित्य एल-1 को तीसरे ऑर्बिट में पहुंचाया जाएगा. आदित्य एल-1 आगामी 10 सितंबर को सुबह 2 बजकर 30 मिनट पर तीसरी कक्षा में प्रवेश करने की कोशिश करेगा.

जब आदित्य L1 पृथ्वी के स्पेहर ऑफ इनफ्लूएंस यानी गुरुत्वीय बल के दायरे से बाहर हो जाएगा, तब ट्रांस लैग्रेंज-1 इनसर्शन किया जाएगा यानी उसे सूर्य की ओर L1 प्वाइंट के लिए मोड़ दिया जाएगा. यहां से 116 दिनों की यात्रा के बाद आदित्य L1 सेटेलाइट L1 पॉइंट पर पहुंच जाएगा. इस तरह कुल 128 दिन की यात्रा के बाद आदित्य L1 सैटेलाइट L1 प्वाइंट पर स्थापित हो जाएगा.

आपको बता दें कि आदित्य एल-1 को 2 सितंबर को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था. आदित्य एल1 को सूर्य की स्टडी के लिए एल1 पॉइंट के हेलो ऑर्बिट में स्थापित किया जाएगा. ये प्वाइंट पृथ्वी से करीब 15 लाख किमी दूर है. आदित्य एल1 के साथ भेजे गए पेलोड सूरज की रोशनी, प्लाज्मा और चुंबकीय क्षेत्र का अध्ययन करेंगे.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola