देशभर में मानसून का कहर; मुंबई में भारी बारिश; केरल, ओडिशा और झारखंड में अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
देशभर में मानसून का कहर; मुंबई में भारी बारिश; केरल, ओडिशा और झारखंड में अलर्ट

Very Heavy Rain Warning: देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है. रविवार को हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है. मुंबई में भारी बारिश के कारण विमान सेवाएं बाधित हुईं. मौसम विभाग ने झारखंड, ओडिशा और केरल के लिए अलर्ट जारी किया है. दिल्ली में भी बारिश से मौसम सुहावना हो गया है.

विज्ञापन

Very Heavy Rain Warning: झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 6 से 9 जुलाई तक राज्य के सभी 24 जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. इस दौरान गर्जना, आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की आशंका है. सोमवार को गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और राजधानी रांची में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है. राज्य में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

मुंबई में ‘रेड अलर्ट’, भारी बारिश की आशंका

मानसून ने मुंबई पर कहर परपाया है. पिछले 24 घंटों में मुंबई के कई इलाकों में 200 मिमी से 300 मिमी तक भारी बारिश दर्ज की गई है. आईएमडी ने मुंबई के लिए ‘रेड अलर्ट’ बरकरार रखा है और आने वाले दिनों में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी दी है. रविवार सुबह तेज हवाओं और लो विजिबिलिटी के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर करीब एक घंटे तक उड़ानों का संचालन रोकना पड़ा. इससे प्रस्थान करने वाली उड़ानों में 75 मिनट और आने वाली उड़ानों में 28 मिनट की देरी हुई.

ओडिशा: गहरे अवदाब में बदला कम दबाव का क्षेत्र, सभी जिले हाई अलर्ट पर

ओडिशा में बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब गहरे अवदाब (डीप डिप्रेशन) में तब्दील हो चुका है. मौसम की गंभीरता को देखते हुए राज्य प्रशासन ने सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं. यह मानसूनी सिस्टम अगले एक दिन में चांदबली और दीघा के बीच उत्तरी ओडिशा तट को पार कर सकता है, जिससे ओडिशा और पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

दिल्ली-NCR: मध्यम बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत

दिल्ली और आसपास के इलाकों (NCR) में रविवार को हुई मध्यम बारिश ने लोगों को उमस से बड़ी राहत दी. दोपहर तक दिल्ली के छतरपुर में सबसे अधिक 49 मिमी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा गुरुग्राम में 35 मिमी, महरौली में 18 मिमी और ग्रेटर नोएडा में 17 मिमी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में दिनभर बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

केरल: भूस्खलन और बाढ़ का खतरा, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

केरल के अधिकांश हिस्सों में रविवार को व्यापक वर्षा हुई, जिसके बाद आपदा प्रबंधन अलर्ट पर है. मौसम विभाग ने 6 जुलाई को कन्नूर और कासरगोड, जबकि 7 जुलाई को कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भूस्खलन, मिट्टी धंसने और अचानक आने वाली बाढ़ के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की हिदायत दी है.

राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज

राजस्थान के कई हिस्सों में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार, उदयपुर जिले के सलूंबर में सर्वाधिक 6 सेंटीमीटर वर्षा हुई. पूर्वी राजस्थान में कोटा जिले के सांगोद में 5 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा, झालावाड़ जिले के बकानी और झालरापाटन में 3-3 सेंटीमीटर वर्षा हुई. इसके अलावा डूंगरपुर के आसपुर, कोटा के पीपलदा, बांसवाड़ा के जगपुर और चित्तौड़गढ़ के डूंगला में 2-2 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई. वहीं प्रतापगढ़ के अरनोद, सिरोही के पिंडवाड़ा, बांसवाड़ा के बागीदौरा और झालावाड़ के अकलेरा सहित कई स्थानों पर 1-1 सेंटीमीटर वर्षा हुई. पश्चिमी राजस्थान में जोधपुर तहसील में 5 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि बाड़मेर के गुड़ामालानी में 4 सेंटीमीटर वर्षा हुई. जालोर के सांचौर, बाड़मेर के गड़रारोड और पाली के रोहट में 3-3 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें: Heavy Rain Warning: 5,6,7,8,9,10 और 11 जुलाई तक गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटे, मानसून की जोरदार बारिश

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola