महिला से बदसलूकी मामला: एयर इंडिया पर DGCA ने लिया एक्शन, 30 लाख रुपये का लगाया जुर्माना
Published by : Pritish Sahay Updated At : 20 Jan 2023 2:08 PM
पेशाब कांड मामले में एयर इंडिया पर DGCS ने एक्शन लिया है. विमानन कंपनी पर डीजीसीए ने 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. उड़ान के पायलट-इन-कमांड के लाइसेंस को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में विफल रहने के लिए 3 महीने के लिए निलंबित कर दिया है.
डीजीसीए ने नियमों के उल्लंघन के लिए एयर इंडिया पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. उड़ान के पायलट-इन-कमांड के लाइसेंस को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में विफल रहने के लिए 3 महीने के लिए निलंबित कर दिया और एआई की निदेशक-इन-फ्लाइट सेवाओं पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.
https://twitter.com/ANI/status/1616342361399005184
शंकर मिश्रा पर प्रतिबंध: इससे पहले विमानन कंपनी एअर इंडिया ने उड़ान के दौरान एक महिला सह-यात्री पर पेशाब करने के आरोपी शंकर मिश्रा पर चार माह का यात्रा प्रतिबंध लगाया था. बता दें, बीते साल 26 नवंबर 2022 को न्यूयार्क से दिल्ली आ रही उड़ान में यह घटना घटी थी. सूत्रों ने बताया कि विमानन कंपनी ने मिश्रा पर चार माह का उड़ान प्रतिबंध लगा दिया है.
पुलिस में दर्ज कराई गई थी शिकायत: एयर इंडिया ने 26 नवंबर को हुई घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में कहा गया था कि, जब विमान न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से दिल्ली जा रहा था तो यात्रा के बीच में नशे में धुत एक यात्री ने महिला के साथ इस तरह की बदसलूकी की थी.
Also Read: Rajasthan News: सीएम अशोक गहलोत का बड़ा बयान, बिना नाम लिए सचिन पायलट को कह दिया बड़ा कोरोना!
बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया था आरोपी: इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था. जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उसे बेंगलुरू से गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी से पहले आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था. बता दें, आरोपी शंकर मिश्रा ने बीते साल 26 नवंबर को न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एक उड़ान में नशे में नशे की हालत में सहयात्री पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










