UPPSC Protest: अब एक दिन में होगी PCS 2024 की परीक्षा, UPPSC ने प्रदर्शनकारी छात्रों की मांग मानी
UPPSC
UPPSC Protest: UPPSC की परीक्षा को लेकर बड़ी खबर आ रही है. आयोग ने प्रदर्शनकारी छात्रों की मांग मान ली है. अब PCS 2024 की परीक्षा एक दिन में होगी.
UPPSC Protest: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के पीसीएस (PCS) प्री और आरओ-एआरओ (RO-ARO) की परीक्षा को लेकर बड़ी खबर आ रही है. आयोग ने प्रदर्शनकारी छात्रों की मांग मान ली है. अब पीसीएस प्री परीक्षा एक दिन में ही ली जाएगी. आयोग ने फैसला लिया है कि एक दिन और एक शिफ्ट में ही यूपीपीएससी की परीक्षा होगी.
आरओ-एआरओ की परीक्षा स्थगित
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने छात्रों की मांग मानते हुए आरओ-एआरओ की परीक्षा को स्थगित कर दिया है. प्रयागराज में छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर सीएमओ ने बताया, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग एक दिन में प्रारंभिक परीक्षा कराएगा. आयोग ने आरओ/एआरओ (प्री) परीक्षा-2023 के लिए एक समिति गठित की है. समिति सभी पहलुओं पर विचार कर अपनी विस्तृत रिपोर्ट जल्द ही सौंपेगी.
पीसीएस परीक्षा की तिथि जल्द जारी की जाएगी
प्रयागराज के डीएम रवींद्र कुमार ने बताया, परीक्षा (पीसीएस) की तिथि जल्द ही आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा जारी की जाएगी. प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों में से एक ने कहा, पीसीएस परीक्षा पहले की तरह ही आयोजित की जाएगी. आरओ/एआरओ परीक्षा रद्द कर दी गई है. लेकिन हमारी मांग है कि हम इसकी भी सूचना चाहते हैं और जब तक वेबसाइट पर कोई सूचना नहीं आएगी, हम विरोध जारी रखेंगे.
लगातार चौथी दिन छात्रों ने किया प्रदर्शन
UPPSC के पीसीएस प्री और आरओ-एआरओ की परीक्षा अलग-अलग दो दिन में संपन्न कराने के निर्णय के विरोध में अभ्यर्थियों ने लगातार चौथे दिन प्रदर्शन किया. गुरुवार को धरनास्थल पर कथित अराजक तत्वों की घुसपैठ पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया. पुलिस उपायुक्त (नगर) अभिषेक भारती ने बताया, लोक सेवा आयोग के समक्ष अभ्यर्थी शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे. 50-60 अभ्यर्थियों के बीच आपराधिक प्रवृत्ति के कुछ लोग घुस गए और प्रशासन से संवाद कर रहे अभ्यर्थियों को रोकने का प्रयास किया. ये अराजक तत्व, आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों को भड़काने का भी प्रयास कर रहे थे. पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है. किसी भी अभ्यर्थी को हिरासत में नहीं लिया गया है. अभ्यर्थियों को हिरासत में लिए जाने का भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है.
आरओ-एआरओ परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को निराशा हाथ लगी
पीसीएस-प्री की परीक्षा पहले की भांति कराने की घोषणा से जहां कुछ अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई वहीं आरओ-एआरओ परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को निराशा हाथ लगी. प्रदर्शनकारी छात्र राहुल पांडे ने कहा की आरओ-एआरओ की परीक्षा के बारे में निर्णय लिए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा. प्रदर्शनकारी छात्र योगेश सिंह ने कहा की आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में नोटिस अपलोड होने तक छात्र आंदोलन खत्म नहीं करेंगे.
7 और 8 को होनी थी पीसीएस प्री की परीक्षा
इससे पहले आयोग ने पीसीएस प्री की परीक्षा के लिए सात और आठ दिसंबर की तिथि घोषित की थी. जबकि समीक्षा अधिकारी- सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) प्री की परीक्षा के लिए 22 और 23 दिसंबर की तिथि घोषित की गई थी. अब इस परीक्षा को आयोग ने स्थगित कर दिया है.
बीजेपी सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, मुख्यमंत्री ने छात्र हित में फैसला लिया
बीजेपी सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, छात्र हित में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उठाया गया यह बड़ा कदम है. सीएम योगी ने पहले ही कहा था कि छात्रों के साथ संवाद करें और उचित निर्णय लें. विपक्ष हमेशा राजनीति करने के लिए मुद्दे ढूंढता है. आरओ/एआरओ (प्री) परीक्षा-2023 के लिए आयोग द्वारा एक समिति का गठन किया गया है. समिति सभी पहलुओं पर विचार कर जल्द ही अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









