ePaper

Udaipur Murder Case: 'कन्‍हैया लाल मार्डर केस आतंकी घटना', बोले कांग्रेस नेता सचिन पायलट

Updated at : 30 Jun 2022 9:52 AM (IST)
विज्ञापन
Udaipur Murder Case: 'कन्‍हैया लाल मार्डर केस आतंकी घटना', बोले कांग्रेस नेता सचिन पायलट

Udaipur Murder Latest Updates: उदयपुर घटना पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि आरोपी पकड़ में आ चुके हैं. फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा इन्हें ऐसी सज़ा मिलनी चाहिए जो देश, दुनिया में एक उदाहरण बन जाए.

विज्ञापन

Udaipur Murder Latest Case: उदयपुर मार्डर केस मामले को लेकर पूरे देश में उबाल नजर आ रहा है. कई जगह प्रदर्शन किये जा रहे हैं. इन सबके बीच कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मामले को लेकर अपनी बात रखी है. कांग्रेस नेता ने कहा है कि मैं इसे आतंकी हमला मानता हूं. राजस्‍थान सरकार ने भी कहा है कि इसे एक तरह से आतंकी हमले की नज़र से ही देखना पड़ेगा. उदयपुर घटना पर सचिन पायलट ने आगे कहा कि आरोपी पकड़ में आ चुके हैं. फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा इन्हें ऐसी सज़ा मिलनी चाहिए जो देश, दुनिया में एक उदाहरण बन जाए. हम पीड़ित परिवार के लोगों को सारी मदद मुहैया करवाएंगे. घटना में जो भी ज़िम्मेदार, या कितना बड़ा कोई व्यक्ति या अधिकारी है उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

undefined
उदयपुर घटना के पाकिस्‍तानी तार

यहां चर्चा कर दें कि दर्जी कन्‍हैया लाल की गर्दन काटने वाले शख्स और इस अपराध का वीडियो बनाने वाले एक अन्य शख्स की गिरफ्तारियों के अलावा पुलिस ने हमले में कथित रूप से शामिल तीन अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है. इधर, राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एमएल लाठर ने कहा कि एक आरोपी के पाकिस्तान के इस्लामिक संगठन दावत-ए- इस्लामी से तार जुड़े होने की बात पता चली है और उसने 2014 में कराची का दौरा किया था. जब लाठर से पूछा गया कि क्या दूसरे आरोपी के भी इस्लामिक संगठन से तार जुड़े हो सकते हैं, तो उन्होंने कहा कि इस संभावना को खारिज नहीं किया जा सकता. दिल्ली में एक अधिकारी ने कहा कि दूसरे आरोपी के तार दावत-ए-इस्लामी से जुड़े होने का पता चला है जिसकी शाखाएं भारत में भी हैं.

Also Read: Udaipur Murder Case Live: बोले अशोक गहलोत- अपराधी किसी भी धर्म या समुदाय का हो उसे बख्शा नहीं जाएगा जानें अबतक का अपडेट

-CM अशोक गहलोत आज जाएंगे उदयपुर, कन्हैयालाल के परिजन से करेंगे मुलाकात

-सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

-दोनों मुख्य आरोपियों से पूछताछ जारी, तीन और लोग पुलिस हिरासत में लिये गये

-राज्य के सभी 33 जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद

-मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की उच्च स्तरीय बैठक

-राजस्थान की अंतरराज्यीय सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी

-राजस्थान में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए सीएम गहलोत ने की अपील

अंतरराष्ट्रीय साजिश से इनकार नहीं : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि उदयपुर की घटना मामूली वारदात नहीं है. जब तक अंतरराष्ट्रीय या राष्ट्रीय स्तर पर आरोपियों के कुछ संबंध नहीं हों ऐसा नहीं हो सकता. इसकी जांच इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए की जा रही है कि जिन्होंने हत्या की है, उनकी क्या साजिश थी, क्या षड्यंत्र था.

राज्य सरकार मूकदर्शक बनी रही : अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस कन्‍हैया लाल हत्याकांड की निंदा करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस पर मूकदर्शक बनी रही और कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई के कारण कानून व व्यवस्था की स्थिति प्रभावित होती नजर आयी. कानून एवं व्यवस्था राज्य का मुद्दा होता है. अब एनआइए की जांच शुरू हुई है. पूरा विश्वास है कि तेजी से कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola