त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: 9 फरवरी को घोषणापत्र जारी करेगी BJP, घोषणा पत्र में जोड़े गए कई नए बिंदु, जानें क्या?

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसाए कहा गया है कि नड्डा नौ फरवरी को त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी करेंगे. वह उसी दिन त्रिपुरा का दौरा करेंगे. सूत्र के मुताबिक पार्टी ने घोषणा पत्र में कई नए बिंदु जोड़े हैं.
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा इस महीने होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव से पहले शुक्रवार को त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी करेंगे, पार्टी सूत्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसाए कहा गया है कि नड्डा नौ फरवरी को त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी करेंगे. वह उसी दिन त्रिपुरा का दौरा करेंगे. सूत्र के मुताबिक पार्टी ने घोषणा पत्र में कई नए बिंदु जोड़े हैं.
”घोषणापत्र में कई नए बिंदु जोड़े गए हैं जो राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण”
सूत्र ने कहा, “घोषणापत्र में कई नए बिंदु जोड़े गए हैं जो राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं. मोदी सरकार हमेशा पूर्वोत्तर के विकास के बारे में सोचती है. उनका दृष्टिकोण राज्य और सबसे महत्वपूर्ण युवाओं का विकास है.” इसने आगे कहा कि घोषणा पत्र जारी करने के बाद नड्डा का एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है. उन्होंने कहा, “सुबह वह त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. घोषणापत्र जारी करने के बाद वह एक रैली को भी संबोधित करेंगे.”
भाजपा के अंतिम घोषणापत्र में नौकरी, अस्पतालों में एम्स जैसी सुविधाएं !
त्रिपुरा के लिए भाजपा के अंतिम घोषणापत्र में नौकरी, अस्पतालों में एम्स जैसी सुविधाएं, 7वें वेतन आयोग का वेतन मैट्रिक्स, मासिक सामाजिक पेंशन को बढ़ाकर 2,000 रुपये करना, 3.8 लाख परिवारों को घर उपलब्ध कराना, 53 प्रतिशत घरों को पीने का पानी देना जैसे दूसरे वादे शामिल थे. 60 सीटों के लिए 16 फरवरी को मतदान होना है. जबकि मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को मतदान होना है. तीनों राज्यों के लिए मतगणना दो मार्च को एक साथ होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya kumar
I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




