ePaper

ट्रेड यूनियन के कर्मचारियों की हड़ताल, प्रभावित होंगे बैंकों के भी काम, जानिए क्या है मांग

Updated at : 11 Nov 2021 9:30 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेड यूनियन के कर्मचारियों की हड़ताल, प्रभावित होंगे बैंकों के भी काम, जानिए क्या है मांग

केंद्र सरकार की श्रम नीतियों के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के कर्मचारी आज यानी गुरुवार को हड़ताल पर हैं. हड़ताल के कारण कई सेवाओं में इसका प्रभाव पड़ रहा है. हड़ताल में दस केंद्रीय ट्रेड यूनियन शामिल हैं. केंद्रीय ट्रेड यूनियन की हड़ताल में बैंक कर्मचारी संघ भी शामिल हैं.

विज्ञापन

केंद्र सरकार की श्रम नीतियों के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के कर्मचारी आज यानी गुरुवार को हड़ताल पर हैं.  ट्रेड यूनियनों के कर्मचारी की हड़ताल के कारण कई सेवाओं में इसका प्रभाव पड़ रहा है. हड़ताल में दस केंद्रीय ट्रेड यूनियन शामिल हैं. बता दें, भारतीय मजदूर संघ को छोड़कर दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने विभिन्न सरकारी नीतियों के विरोध में आज एक दिवसीय हड़ताल बुलाई है.

कौन कौन ट्रेड यूनियन हड़ताल में शामिल: हड़ताल में कुल दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों शामिल है. जो यूनियन सामिल है वो हैं. इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक), ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक), ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक), ट्रेड यूनियन को-ऑर्डिनेशन सेंटर (टीयूसीसी), सेल्फ-एम्प्लॉइड वुमेन्स एसोसिएशन (सेवा), ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस (एआईसीसीटीयू), लेबर प्रोग्रेसिव फेडरेशन (एलपीएफ) और यूनाइटेड ट्रेड यूनियन कांग्रेस (यूटीयूसी) हिंद मजदूर सभा (एचएमएस), सेंटर फार इंडियान ट्रेड यूनियंस (सीटू), ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (एआईयूटीयूसी).

वहीं, केंद्रीय ट्रेड यूनियन की हड़ताल में बैंक कर्मचारी संघ भी शामिल हैं. इसके अलावा अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ ने केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की 26 नवंबर को होने वाली राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल में भी शामिल होने की बात कही है. वहीं, हड़ताल को लेकर संयुक्त फोरम में का कहना है कि 26 नवंबर की अखिल भारतीय हड़ताल के लिये तैयारियां जोरों पर चल रही है. फोरम ने उम्मीद जताई है कि हड़ताल में 25 करोड़ से अधिक कर्मचारी हिस्सा लेंगे.

गौरतलब है कि केन्द्रीय ट्रेड यूनियन की हड़ताल और इसमें बैंक कर्मचारी संघ के शामिल हो जाने से कई तरह का कामों में असर पड़ सकता है. हड़ताल के कारण बैंकों, सरकारी सेवाओं, कारखानों, कोयला एवं गैस उत्पादन समेत कई और कामकाज में मुश्किल हो सकती है.

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola