ePaper

15 अगस्त पर दिल्ली में कड़ी सुरक्षा, स्वतंत्रता दिवस समारोह में 7 हजार मेहमानों के शिरकत करने की उम्मीद

Updated at : 14 Aug 2022 2:53 PM (IST)
विज्ञापन
15 अगस्त पर दिल्ली में कड़ी सुरक्षा, स्वतंत्रता दिवस समारोह में 7 हजार मेहमानों के शिरकत करने की उम्मीद

New Delhi: Security tightened at Red Fort, a day after it was stormed by protesting farmers during their tractor march, in New Delhi, Wednesday, Jan 27, 2021. (PTI Photo/Kamal Singh)(PTI01_27_2021_000103B)

तिरंगा फहराए जाने तक लाल किले के आसपास के पांच किलोमीटर के क्षेत्र को नो काइट फ्लाइंग जोन के रूप में चिह्नित किया गया है. पुलिस ने बताया, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा ड्रोन रोधी प्रणाली भी लगाई जा रही है.

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर लालकिले के प्रवेश द्वार पर बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाए जाने के अलावा चेहरे की पहचान प्रणाली (FRS) वाले कैमरे लगाए गए हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे. पुलिस के अनुसार, लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में लगभग सात हज़ार मेहमान शिरकत करेंगे. सोमवार को स्मारक के आसपास 10,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा.

लाल किले के आसपास नो काइट फ्लाइंग जोन

दिल्ली पुलिस ने ड्रोन व यूएवी आदि से किसी संभावित खतरे का मुकाबला करने के लिए लाल किला क्षेत्र में छतों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर 400 से अधिक पतंग या उड़ने वाली किसी भी वस्तु को पकड़ने वाले लोगों को तैनात किया है. तिरंगा फहराए जाने तक लाल किले के आसपास के पांच किलोमीटर के क्षेत्र को ‘नो काइट फ्लाइंग जोन’ के रूप में चिह्नित किया गया है. पुलिस ने बताया, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा ‘ड्रोन रोधी प्रणाली’ भी लगाई जा रही है.

7 हजार मेहमान समारोह में करेंगे शिरकत

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, लाल किले पर और उसके आसपास उच्च विशिष्टता वाले सुरक्षा कैमरे लगाए हैं और उनके फुटेज की चौबीसों घंटे निगरानी की जाएगी. इस बार, आमंत्रित मेहमानों की संख्या बढ़कर सात हज़ार तक पहुंच गई है. हमने मुगलकाल में बने स्मारक के प्रवेश द्वार पर भी एफआरएस कैमरे तैनात किए हैं. उन्होंने बताया कि लाल किला परिसर में खाना, पानी की बोतलें, रिमोट से नियंत्रित कार की चाबियां, धूम्रपान का लाइटर, बक्से, हैंडबैग, कैमरा, दूरबीन, छाता और इसी तरह की वस्तुओं की अनुमति नहीं होगी.

हवा में उड़ने वाली वस्तुओं पर कड़ी नजर

विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) दीपेंद्र पाठक के मुताबिक, दिल्ली में धारा-144 के प्रावधान पहले ही लागू कर दिए गए हैं. 13 अगस्त से 15 अगस्त तक लाल किले पर कार्यक्रम के अंत तक पतंग, गुब्बारे या चीनी लालटेन उड़ाते हुए पकड़े गए व्यक्ति को दंडित किया जाएगा. उन्होंने बताया, पतंग पकड़ने वालों को रणनीतिक स्थानों पर आवश्यक उपकरणों के साथ तैनात किया गया है और वह किसी भी प्रकार की पतंग, गुब्बारे और चीनी लालटेन को समारोह क्षेत्र तक पहुंचने से रोकेंगे.

Also Read: Happy Independence Day 2022: तिरंगे को सदा…. देशभक्ति से भरे स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भेजें
दिल्ली पुलिस की गश्त तेज

पुलिस आईईडी जैसे विस्फोटकों के होने के संभावित खतरे की भी व्यापक जांच कर रही है. इसके अलावा, उत्तर, मध्य और नयी दिल्ली जिला इकाइयों में हवा में उड़ने वाली वस्तुओं पर निगरानी रखने के लिए लगभग एक हज़ार उच्च-विशिष्टता वाले कैमरे लगाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि ये कैमरे स्मारक तक जाने वाले ‘वीवीआईपी’ मार्ग की निगरानी में भी मदद करेंगे. दिल्ली पुलिस ने भी गश्त बढ़ा दी है. अधिकारियों ने बताया कि होटल, अतिथि गृह, पार्किंग स्थल और रेस्तरां की जांच की जा रही है. साथ ही, किरायेदारों और नौकरों का सत्यापन किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola