The Kerala Story: जम्मू-कश्मीर में फिल्म 'द केरला स्टोरी' को लेकर दो गुटों में मारपीट, 5 मेडिकल छात्र घायल

Updated at :16 May 2023 9:06 AM
विज्ञापन
The Kerala Story: जम्मू-कश्मीर में फिल्म 'द केरला स्टोरी' को लेकर दो गुटों में मारपीट, 5 मेडिकल छात्र घायल

फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर छात्र गुट में मारपीट की घटना पर कॉलेज प्रबंधन ने बड़ी कार्रवाई की है. अधिकारियों ने सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के छात्रावास से 10 छात्रों को दो महीने के लिए निष्कासित कर दिया और जांच पूरी होने तक उन्हें कक्षाओं में भाग लेने से भी प्रतिबंधित कर दिया गया है.

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ लेकर भारी बवाल हुआ. जिसमें सरकारी मेडिकल कॉलेज के 5 छात्र घायल हो गये. बताया जा रहा है कि एक व्हाट्सएप ग्रुप में फिल्म को लेकर एक पोस्टर साझा की गयी थी, जिसके बाद बवाल शुरू हुआ और बात मारपीट तक पहुंच गयी.

10 छात्रों पर कार्रवाई

फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर छात्र गुट में मारपीट की घटना पर कॉलेज प्रबंधन ने बड़ी कार्रवाई की है. अधिकारियों ने सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के छात्रावास से 10 छात्रों को दो महीने के लिए निष्कासित कर दिया और जांच पूरी होने तक उन्हें कक्षाओं में भाग लेने से भी प्रतिबंधित कर दिया गया है. जीएमसी की प्राचार्य शशि सुधन शर्मा ने एक बयान में कहा, लड़कों के छात्रावास के वार्डन की रिपोर्ट के अनुसार हाथापाई में शामिल 10 छात्रों को दो महीने के लिए छात्रावास से निकाल दिया गया है और संस्थान की अनुशासनात्मक समिति द्वारा जांच पूरी होने तक उन्हें कक्षाओं में भाग लेने से भी रोक दिया गया है.

हॉस्टल और कॉलेज परिसर के आसपास अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती

जीएमसी की प्राचार्य शशि सुधन शर्मा ने जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया कि कानून एवं व्यवस्था की किसी भी प्रकार की समस्या से बचने के लिए हॉस्टल और कॉलेज परिसर के आसपास अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती सहित सभी एहतियाती उपाय किए जाएं.

Also Read: महाराष्ट्र: फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर बवाल, अकोला में दो समूहों के बीच झड़प, एक की मौत

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और जांच की मांग

जीएमसी के छात्रावास में रविवार रात विवादित फिल्म को लेकर दो गुटों के बीच हुई मारपीट में पांच मेडिकल छात्र घायल हो गए थे. इसके बाद कॉलेज में विरोध प्रदर्शन हुए और दोषियों को दंडित करने के लिए जांच की मांग की गयी.

द केरल स्टोरी फिल्म पर राजनीति तेज

फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर जहां देशभर में बवाल जारी है, वहीं इसको लेकर राजनीति भी तेज हो गयी है. कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टियां फिल्म के विरोध में खड़ी हैं, तो बीजेपी ने फिल्म को हकीकत बयां करने वाला बताया है. हालांकि कई राज्यों में फिल्म को टैक्स फ्री भी कर दिया है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola