‘प्यार-मोहब्बत’ के लिए जल्दी खत्म करते थे क्लास? छात्रों की शिकायत पर शिक्षक-शिक्षिका का ट्रांसफर

Updated:
विज्ञापन

क्लासरूम (सांकेतिक तस्वीर)

छिंदवाड़ा के एक सरकारी स्कूल में छात्रों ने शिकायत की कि शिक्षक और अतिथि महिला शिक्षिका कथित तौर पर साथ समय बिताने के लिए कक्षाएं समय से पहले खत्म कर देते थे. इस शिकायत के बाद दोनों शिक्षकों पर कार्रवाई की गई और उनका ट्रांसफर कर दिया गया है.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक शिक्षक और अतिथि महिला शिक्षिका कथित तौर पर साथ समय बिताने और प्यार-मोहब्बत करने के लिए कक्षाएं समय से पहले खत्म कर देते थे. इसकी शिकायत के बाद दोनों शिक्षकों पर कार्रवाई की गई और उनका ट्रांसफर कर दिया गया है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

विज्ञापन

बच्चों ने पढ़ाई डिस्टर्ब होने की बात कही

छिंदवाड़ा में जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर बीछ बाहरी गांव के सरकारी स्कूल के छात्रों ने एक शिकायत की. छात्रों ने जनसुनवाई के दौरान कलेक्टरेट पहुंचकर आरोप लगाया कि शिक्षक और अतिथि महिला शिक्षिका कथित तौर पर साथ समय बिताने के लिए कक्षाएं समय से पहले खत्म कर देते थे, जिससे उनकी पढ़ाई डिस्टर्ब हो रही थी.

ये भी पढ़ें: खुद की गर्दन पर चाकू चला रेलवे लाइन पर जा लेटा युवक... जानें पूरी वारदात

जांच के बाद दोनों शिक्षकों का ट्रांसफर

शिकायत के बाद कलेक्टर ने जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त सत्येंद्र सिंह मरकाम को जांच के निर्देश दिए. पीटीआई के अनुसार जांच समिति की रिपोर्ट के बाद दोनों शिक्षकों को तत्काल स्कूल से हटाकर अलग-अलग स्कूलों में ट्रांसफर कर दिया गया. इसके साथ ही नए अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश भी जारी किए गए हैं. हालांकि, दोनों शिक्षकों ने आरोपों से इनकार किया है और अतिथि शिक्षिका ने इसे उन्हें पद से हटाने की साजिश बताया है.


विज्ञापन
दीपक कुमार गुप्ता

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola