ePaper

तमिलनाडु में भी चुनाव लड़ेगी ओवैसी की पार्टी, पढ़ें किनसे हुए गठबंधन- कितनी सीटों पर बनी है सहमति

Updated at : 08 Mar 2021 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
तमिलनाडु में भी चुनाव लड़ेगी ओवैसी की पार्टी, पढ़ें किनसे हुए गठबंधन- कितनी सीटों पर बनी है सहमति

tamil nadu election asaduddin owaisi party will contest elections in Tamil Nadu, read which alliance - how many seats have been agreed tamil nadu election 2021 जिन तीन सीटों पर एआईएमआई चुनाव लड़ रही है उनमें वानीयंबादी, कृष्णगिरि और शंकरपुरम की सीट पर चुनाव लड़ेगी. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी कई राज्यों में अपना विस्तार कर रही है. बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में इनकी पार्टी का प्रदर्शन बेहतर रहा.

विज्ञापन

असदद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन तमिलनाडु में भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. 6 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल रणनीति बना रहे हैं इस बीच एआईएमआईएम ( AIMIM ) ने एएमएमके के साथ मिलकर गठबंधन का फैसला लिया है. गठबंधन के तहत असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी को तीन सीट मिलेगी. एएमएमके के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रहे ओवैसी उत्साहित हैं और उन्हें अपनी जीत का पूरा भरोसा है.

जिन तीन सीटों पर एआईएमआई चुनाव लड़ रही है उनमें वानीयंबादी, कृष्णगिरि और शंकरपुरम की सीट पर चुनाव लड़ेगी. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी कई राज्यों में अपना विस्तार कर रही है. बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में इनकी पार्टी का प्रदर्शन बेहतर रहा.

Also Read: Gold Price Today: सोना खरीदने का बेहतरीन मौका, लगातार गिर रही है कीमत, बढ़ी चांदी की चमक

इसी सफलता से उत्साहित ओवैसी कई राज्यों के विधानसभा चुनाव में हिस्सा ले रहे हैं और पार्टी का प्रचार भी कर रहे हैं. ओवैसी ने बंगाल में भी अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है. तमिलनाडु में जस पार्टी से ओवैसी ने गठबंधन किया है उनके मुखिया दिनाकरन एआईएडीएमके के नेता रहे हैं और शशिकला के भतीजे हैं.

शशिकला को पार्टी से निकाले जाने के बाद टीटीवी दिनाकरन ने अलग पार्टी बनायी और अपनी दावेदारी पेश कर दी अब ओवैसी भी इनके साथ हैं. शशिकला जेल से बाहर आ चुकी हैं और उन्होंने ऐलान कर दिया है कि वह राजनीति से दूर रहेंगी. तमिलनाडु में जिन दो पार्टियों के बीच टक्कर मानी जा रही है उसमें डीएमके और एआईडीएमके शामिल है.

Also Read: प्रधानमंत्री मोदी ने की ऑनलाइन शॉपिंग, महिला दिवस पर देशवासियों से की अपील

भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में अन्नाद्रमुक के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी. भाजपा 20 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है . दूसरी तरफ कांग्रेस और डीएमके मिलकर चुनाव लड़ रही है कांग्रेस 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola