Tamil Nadu: सेना के जवान का आरोप, उसकी पत्नी के साथ 120 गुंडों ने की मारपीट, कपड़े उतारे, वीडियो वायरल

कश्मीर में तैनात भारतीय सेना के जवान ने वीडियो जारी किया और आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के साथ 120 गुंडों ने मारपीट की और उसके कपड़े भी उतारे. सेना के जवान को वीडियो में यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि उसकी पत्नी के दुकान के सारे सामान को भी बदमाशों ने फेंक दिये.
तमिलनाडु से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. कश्मीर में तैनात भारतीय सेना के एक जवान की पत्नी के साथ कथित रूप से कुछ लोगों ने मारपीट की है. इसको लेकर सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल भी हो रहा है, जिसमें तिरुवन्नामलाई में एक महिला को कुछ लोग पीटते दिखाई दे रहे हैं. घायल अवस्था में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि महिला कश्मीर में तैनात भारतीय सेना के जवान की पत्नी है. इसकी पुष्टि खुद सेना के जवान ने किया है. उसने एक वीडियो जारी किया और तमिलनाडु सरकार से मदद की गुहार लगायी है.
सेना के जवान ने लगाया, पत्नी के साथ मारपीट का आरोप
कश्मीर में तैनात भारतीय सेना के जवान ने वीडियो जारी किया और आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के साथ 120 गुंडों ने मारपीट की और उसके कपड़े भी उतारे. सेना के जवान को वीडियो में यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि उसकी पत्नी के दुकान के सारे सामान को भी बदमाशों ने फेंक दिये. जवान ने मदद की गुहार भी लगायी है.
"More than 40 people attacked me. They verbally abused me with obscene language. They touched me inappropriately. They are not allowing our family to live. They are threatening me," says wife of the Army jawan in Vellore, Tamil Nadu
In a viral video, an Army jawan's wife was… https://t.co/FMtKrjDiF9 pic.twitter.com/TD4pzssWEZ
— ANI (@ANI) June 11, 2023
पीड़िता का भी सामने आया बयान
तमिलनाडु के वेल्लोर में सेना के जवान की पत्नी ने भी बयान दिया है. उसने कहा, मुझ पर 40 से ज्यादा लोगों ने हमला किया. उन्होंने मेरे साथ अभद्र भाषा में गाली-गलौज भी की. उन्होंने मुझे गलत तरीके से छुआ. वे हमारे परिवार को जीने नहीं दे रहे हैं. वे मुझे धमकी दे रहे हैं,
— Lt Col N Thiagarajan Veteran (@NTR_NationFirst) June 10, 2023
पुलिस ने कहा, मुद्दे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया
सेना के जवान की पत्नी के साथ कथित रूप से मारपीट की घटना पर पुलिस का भी बयान सामने आया है. तिरुवन्नामलाई वायरल वीडियो पर एसपी कार्तिकेयन ने कहा, यह रेणुगंबल मंदिर के स्वामित्व वाली भूमि पर पट्टे की दुकान को लेकर विवाद था. कीर्ति नाम की महिला पर बिल्कुल भी हमला नहीं किया गया. कीर्ति और उसकी मां कल घटना के समय घटनास्थल पर थीं. इस मुद्दे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है. उन्होंने कहा, इस मुद्दे की विस्तृत जांच चल रही है और एक मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










