ePaper

अब तबलीगी जमात के 10 सदस्यों पर लॉकडाउन उल्लंघन का आरोप

Updated at : 22 Jun 2020 4:42 PM (IST)
विज्ञापन
अब तबलीगी जमात के  10 सदस्यों पर लॉकडाउन उल्लंघन का आरोप

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाये गये लॉकडाउन का उल्लंघन करके यहां इकट्ठा होने को लेकर केरल और कर्नाटक के तबलीगी जमात के 10 सदस्यों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया है.

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर (उप्र) : कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाये गये लॉकडाउन का उल्लंघन करके यहां इकट्ठा होने को लेकर केरल और कर्नाटक के तबलीगी जमात के 10 सदस्यों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया है.

अभियोजन के अनुसार तबलीगी जमात के सदस्यों को भादंसं और महामारी रोग अधिनियम के तहत आरोपित किया गया है. शनिवार को यहां एक अदालत में आरोपपत्र दायर किया गया. पुलिस के मुताबिक अप्रैल के प्रारंभ में न्यू मंडी थाने में उनके विरूद्ध मामला दर्ज किया गया था.

मार्च में दिल्ली में हुए तबलीगी जमात के एक कार्यक्रम को कोरोना वायरस फैलाने के लिए जिम्मेदार ठहराया गया क्योंकि उस कार्यक्रम में शिरकत करने वाले लोग देश के कई हिस्सों में अपने साथ कथित रूप से संक्रमण ले गये. लॉकडाउन आदेशों का उल्लंघन करने को लेकर नेपाल के 12 जमातियों के खिलाफ अलग से आरोपपत्र दाखिल किया गया था. वैसे तबलीगी जमात के सदस्यों को पहले ही जमानत पर रिहा किया जा चुका है.

विज्ञापन
PankajKumar Pathak

लेखक के बारे में

By PankajKumar Pathak

Senior Journalist having more than 10 years of experience in print and digital journalism.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola