ePaper

सुशांत सिंह मामले में लगातार चौथे दिन भी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करेगी सीबीआई, बहन मीतू का बयान भी होगा दर्ज

Updated at : 31 Aug 2020 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
सुशांत सिंह मामले में लगातार चौथे दिन भी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करेगी सीबीआई, बहन मीतू का बयान भी होगा दर्ज

sushant singh rajput death, sushant singh rajput death case, Rhea Chakraborty : सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में सीबीआई आज उनकी गर्लफ्रेंड और मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से फिर पूछताछ करेगी. सीबीआई रिया चक्रवर्ती से तीन दिन लगातार पूछताछ कर चुकी है. पहले दिन दस घंटे, दूसरे दिन सात घंटे और तीसरे दिन नौ घंटे. जानकारी के अनुसार सीबीआई रिया से सुशांत के मानसिक स्वास्थ्य और उसे ड्रग्स का ओवरडोज दिये जाने पर सवाल पूछ रही है.

विज्ञापन

मुंबई : सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में सीबीआई आज उनकी गर्लफ्रेंड और मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से फिर पूछताछ करेगी. सीबीआई रिया चक्रवर्ती से तीन दिन लगातार पूछताछ कर चुकी है. पहले दिन दस घंटे, दूसरे दिन सात घंटे और तीसरे दिन नौ घंटे. जानकारी के अनुसार सीबीआई रिया से सुशांत के मानसिक स्वास्थ्य और उसे ड्रग्स का ओवरडोज दिये जाने पर सवाल पूछ रही है. इस बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. सीबीआई सुशांत की बहन मीतू सिंह का बयान भी दर्ज करेगी क्योंकि सुशांत की मौत से पहले मीतू उनके साथ ही रह रही थी. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है.

कल राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी 28 वर्षीय अभिनेत्री से करीब नौ घंटे तक पूछताछ हुई. अधिकारी ने बताया कि रिया के भाई शौविक को लगातार चौथे दिन सीबीआई ने पूछताछ के लिए तलब किया था. उन्होंने बताया, ‘‘रिया और उसका भाई सांताक्रूज के कलीना में स्थित डीआरडीओ के अतिथि गृह में सुबह करीब साढ़े दस बजे पहुंचे. जांच दल यहीं ठहरा हुआ है.” उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस के वाहन की सुरक्षा में उनकी कार गेस्ट हाउस पहुंचीं. राजपूत के मैनेजर सैमुएल मिरांडा और घरेलू सहायक केशव भी सुबह गेस्ट हाउस पहुंचे. उन्होंने कहा, ‘‘रिया और उसके भाई शाम करीब सात बजे अतिथि गृह से रवाना हुए.” उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसी ने तीन दिनों में अभिनेत्री से करीब 26 घंटे तक पूछताछ की है.

Also Read: अमृता प्रीतम : जिनकी रचनाओं में जीवंत हैं भावनाएं, सौ से अधिक लिखीं पुस्तकें

उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान रिया के साथ रहने के लिए वकोला थाने की चार महिला सिपाहियों को डीआरडीओ अतिथि गृह में भेजा गया था. जांच एजेंसी की टीम ने शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती से 10 घंटे से भी ज्यादा देर तक पूछताछ की थी. इसके बाद अभिनेत्री पुलिस के सुरक्षा घेरे में अपने घर पहुंची थीं क्योंकि वहां बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी मौजूद थे. सीबीआई की टीम ने राजपूत के साथ फ्लैट में रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी, रसोइए नीरज सिंह और अकाउंटेंट रजत मेवाती से शनिवार को पूछताछ की थी.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola