गोगामेड़ी हत्याकांड: करणी सेना की चेतावनी, 72 घंटों में हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो...

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 07 Dec 2023 4:23 PM

विज्ञापन

Jaipur: Police personnel and FSL team members at the residence of Shri Rashtriya Rajput Karni Sena's President Sukhdev Singh Gogamedi, where he was shot dead by unidentified assailants, in Jaipur, Tuesday, Dec. 5, 2023. (PTI Photo)(PTI12_05_2023_000282B)

करणी सेना के नेता अनुराग प्रताप सिंह राघव ने कहा कि अगर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारों के खिलाफ 72 घंटों में उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो इन हत्यारों को करणी सेना अपने तरीके से जवाब देगी.

विज्ञापन

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या के विरोध में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं. गोगामेड़ी के समर्थक हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. बुधवार को राजस्थान बंद के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं ने इंदौर से उज्जैन को जोड़ने वाले बेहद व्यस्त मार्ग पर चक्काजाम कर दिया. इस दौरान करणी सेना ने प्रशासन को चतावनी भी दे डाली.

करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने 72 घंटों के अंदर हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

विरोध प्रदर्शन के दौरान करणी सेना के कार्यकर्ता इंदौर-उज्जैन रोड के लवकुश चौराहे पर सड़क पर बैठ गए जिससे वाहनों की कतारें लग गईं. हालांकि पुलिस के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर चक्काजाम खत्म कराया. करणी सेना के नेता अनुराग प्रताप सिंह राघव ने कहा कि अगर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारों के खिलाफ 72 घंटों में उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो इन हत्यारों को करणी सेना अपने तरीके से जवाब देगी.

राजस्थान पुलिस ने 72 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी का दिया आश्वासन

राघव ने बताया कि करणी सेना और अन्य राजपूत संगठनों ने गोगामेड़ी की हत्या के खिलाफ गुरुवार को समूचे मध्यप्रदेश में बंद का आह्वान किया था, लेकिन राजस्थान पुलिस द्वारा 72 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद यह आह्वान वापस ले लिया गया.

Also Read: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में आगरा में प्रदर्शन, अशोक गहलोत-डीजीपी को गिरफ्तार करने की मांग

अबतक नहीं हो पाई हत्यारों की गिरफ्तारी

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या मंगलवार को उनके घर पर कर दी गई थी. उसके बाद से दो दिन गुजर गए हैं, लेकिन अबतक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. हालांकि पुलिस के अनुसार, हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है. हमलावरों की सूचना देने वाले को पांच-पांच लाख रुपये के इनाम की घोषणा भी की गई है. राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उमेश मिश्रा ने गोगामेड़ी हत्याकांड की सघन जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी-अपराध) दिनेश एमएन की निगरानी में एसआईटी गठित की है. जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जार्ज जोसेफ ने बताया एक आरोपी हरियाणा का है और दूसरा राजस्थान का है.

Also Read: Gogamedi Murder Case: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, मिलेगी सुरक्षा

गैंगस्टर रोहित गोदारा ने हत्या की जिम्मेदारी ली

फेसबुक पोस्ट पर गैंगस्टर रोहित गोदारा ने हत्या की कथित जिम्मेदारी ली है और कहा है कि गोगामेड़ी को उसके दुश्मनों का समर्थन करने के लिए मार दिया गया. गोदारा को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा हुआ बताया जाता है.

Also Read: कौन थे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी? जिनकी जयपुर में गोली मारकर कर दी गई हत्या, CCTV फुटेज वायरल

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola