ठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के एलजी को फिर लिखी चिट्ठी, 'धमकी' की आड़ में जेल बदलने की रखी मांग
Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 10 Nov 2022 8:23 PM
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को लिखी गई चिट्ठी में ठग सुकेश चंद्रशेखर ने आरोप लगाया है कि मेरे पास आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं के खिलाफ काफी महत्वपूर्ण सबूत हैं, जिसे वे अच्छी तरह से जानते हैं.
नई दिल्ली : ठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) विनय कुमार सक्सेना को एक बार फिर चिट्ठी लिखी है. इस बार उसने धमकी की आड़ में उपराज्यपाल से जेल बदलने की मांग की है. अपनी चिट्ठी में उसने आरोप लगाया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मंत्री सत्येंद्र जैन और कैलाश गहलोत अपने खिलाफ की गई शिकायत वापस लेने की धमकी दे रहे हैं. इसलिए, उसकी जेल बदल दी जाए और उसे किसी और जेल में रखा जाए. ठग सुकेश चंद्रशेखर ने पिछले सात नवंबर को यह चिट्ठी लिखी थी, जिसे उसके वकील अशोक के सिंह ने नौ नवंबर को उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को सौंपी थी.
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को लिखी गई चिट्ठी में ठग सुकेश चंद्रशेखर ने आरोप लगाया है कि मेरे पास आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं के खिलाफ काफी महत्वपूर्ण सबूत हैं, जिसे वे अच्छी तरह से जानते हैं. वे मुझे और मेरी पत्नी लीना पॉलोज को नुकसान पहुंचाने के लिए किसी भी हद को पार कर सकते हैं, जो (लीना पॉलोज) इसी मामले में मंडोली जेल में बंद हैं.
उसने अपने आरोप में कहा है कि जेल सुपरिंटेंडेट और उसके अन्य अधिकारी उस पर काफी दबाव डाल रहे हैं और उसे परेशान किया जा रहा है. इसके अलावा, जैन मुझे समझौते का प्रस्ताव भेज रहे हैं. अगर मैं और मेरी पत्नी उसे स्वीकार नहीं करते हैं, तो हमें प्रताड़ित किया जाएगा. उसने दावा किया है कि कि जेल प्रशासन पर सत्येंद्र जैन और अरविंद केजरीवाल का नियंत्रण है.
Also Read: ठग सुकेश चंद्रशेखर के आरोपों के बाद डीजी जेल संदीप गोयल का तबादला, संजय बेनीवाल को चार्ज
ठग सुकेश चंद्रशेखर के इन आरोपों पर दिल्ली सरकार या आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से कोई तत्काल कोई जवाब नहीं दिया गया. ‘आप’ ने पहले भी ठग सुकेश चंद्रशेखर के आरोपों का खंडन किया था और इसे ध्यान बांटने की रणनीति बताया था. ‘आप’ ने पहले आरोप लगाया था कि भाजपा गुजरात और दिल्ली में नगर निगम (एमसीडी) चुनावों में हार के डर से चंद्रशेखर को ‘स्टार प्रचारक’ के रूप में इस्तेमाल कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










