फ्लाइट में यात्री ले रहा था महिलाओं की फोटो, मोबाइल में निकली आपत्तिजनक तस्वीरें, महिला आयोग ने लिया संज्ञान
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 18 Aug 2023 4:38 PM
आयोग द्वारा जारी नोटिस पर गौर करें तो इसमें कहा गया है कि घटना 16 अगस्त को दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली स्पाइसजेट की उड़ान संख्या 157 में हुई. जानें क्या है पूरा मामला
दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने स्पाइसजेट फ्लाइट के एक यात्री की हरकत पर एक्शन लिया है. जानकारी के अनुसार उस यात्री पर कथित यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है. उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल किया है जिसके बाद आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया और इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा पुलिस और नागरिक उड्डयन महानिदेशक (डीजीसीए) को नोटिस जारी किया है.
बताया जा रहा है कि मामला दिल्ली से मुंबई फ्लाइट का है जिसमें एक यात्री ने चुपचाप कुछ वीडियो बनाया जो आपत्तिजनक था. उसने फ्लाइट अटेंडेंट और कुछ महिलाओं की तस्वीरें भी लीं जिसके बाद आयोग ने एक्शन लिया है. यात्री के द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने शुक्रवार को नोटिस की कॉपी सोशल मीडिया पर शेयर की और कहा कि यह बहुत गंभीर मामला है. मामले पर संज्ञान लेते हुए पुलिस और डीजीसीए को नोटिस जारी किया जा रहा है.
घटना दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली स्पाइसजेट की उड़ान संख्या 157 पर हुई
आयोग द्वारा जारी नोटिस पर गौर करें तो इसमें कहा गया है कि घटना 16 अगस्त को दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली स्पाइसजेट की उड़ान संख्या 157 में हुई. वायरल वीडियो को लेकर यह आरोप लगाया गया है कि एक यात्री महिला फ्लाइट अटेंडेंट और उसकी साथी महिला की अश्लील तस्वीरें खींचने का प्रयास कर रहा था. नोटिस में कहा गया है कि जब उसके मोबाइल फोन की जांच की गयी तो उसमें विमान में सवार महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें मिलीं.
Also Read: नेपाली नागरिक ने एयर इंडिया के विमान में काटा बवाल, टॉयलेट का दरवाजा भी तोड़ा
डीसीडब्ल्यू नोटिस में, स्वाती मालीवाल ने मामले में दर्ज एफआईआर की एक प्रति और 23 अगस्त तक गिरफ्तार किये गये आरोपियों का विवरण मांगा. इसमें कहा गया है कि यदि आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, तो कृपया इसकी वजह बताएं. मामले में विस्तृत कार्रवाई की रिपोर्ट आयोग के द्वारा मांगी गयी है.
दिल्ली से मुंबई की फ्लाइट में यात्री ने छुपकर Flight Attendant और अन्य महिला की videos और आपत्तिजनक फ़ोटो ली। इसको लेके एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। ये बेहद संगीन मामला है, संज्ञान लेते हुए पुलिस और DGCA को नोटिस जारी कर रहे हैं! pic.twitter.com/y4aiE9fdqi
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) August 18, 2023
केबिन क्रू के एक सदस्य को अनुचित तरीके से छुआ
इससे पहले भी इस तरह की घटना देखने को मिल चुकी है. यह घटना जनवरी में दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर दिल्ली-हैदराबाद स्पाइसजेट की उड़ान से दो यात्रियों को उतारने के कुछ महीनों बाद देखने को मिली. उस वक्त एक यात्री ने कथित तौर पर केबिन क्रू के एक सदस्य को अनुचित तरीके से छुआ. यही नहीं उसके द्वारा गलत व्यवहार भी किया गया था. फ्लाइट के उड़ने से पहले उस व्यक्ति और उसके सह-यात्री को हवाई अड्डे पर एक सुरक्षा दल को सौंप दिया गया, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया था.
Also Read: Air India: एयर इंडिया ने 400 विमानों के लिए जेट इंजन का दिया बड़ा ऑर्डर, CFM के साथ किया करार
पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
पिछले साल नवंबर को भी एयर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान में भी ऐसी ही घटना हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी सहयात्री पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था. दिल्ली पुलिस ने घटना के बाद महिला की शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज किया था. इसके बाद जनवरी के महीने में एयर इंडिया की पेरिस से दिल्ली उड़ान में शराब के नशे में धुत एक पुरुष यात्री द्वारा महिला यात्री के कंबल पर पेशाब करने के मामले में डीजीसीए (DGCA) ने संज्ञान लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










