सोनिया गांधी वोटर लिस्ट मामला: दिल्ली पुलिस ने दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट, बताया- 1980 में नहीं थीं भारतीय नागरिक

Updated:
विज्ञापन

सोनिया गांधी (Photo/X )

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सोनिया गांधी के भारतीय नागरिक बनने से पहले ही मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के मामले में दिल्ली पुलिस ने अदालत में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की है. पुलिस ने रिपोर्ट में बताया कि 1980 में सोनिया गांधी भारतीय नागरिक नहीं थीं, जबकि उनका नाम उस समय की मतदाता सूची में शामिल था. उन्होंने अप्रैल 1983 में भारतीय नागरिकता हासिल की थी. पुलिस के मुताबिक, इन तथ्यों की पुष्टि जिला मजिस्ट्रेट (DM) और केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) से भी हो गई है.

विज्ञापन

पुलिस ने अदालत को यह भी बताया कि मामले से जुड़ी शिकायत को अधिकार क्षेत्र का हवाला देते हुए आईटीओ स्थित आईपी एस्टेट पुलिस स्टेशन से तुगलक रोड पुलिस स्टेशन ट्रांसफर कर दिया गया है. इस पर अदालत ने पुलिस से सवाल किया कि किस कानूनी प्रावधान के तहत शिकायत को दूसरे थाने में भेजा गया. अदालत ने इस संबंध में पुलिस से स्पष्टीकरण मांगा है.

विज्ञापन

अदालत ने तुगलक रोड थाने के SHO को किया तलब

सुनवाई के दौरान तुगलक रोड पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी ने अदालत को बताया कि शिकायत पर कानूनी राय ली जा रही है. इसके बाद अदालत ने पुलिस को जांच पूरी करने के लिए समय दिया. साथ ही तुगलक रोड थाने के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) को तलब किया है. मामले की अगली सुनवाई 14 दिसंबर को होगी.

अगस्त 2025 में दाखिल हुई थी शिकायत

यह शिकायत अधिवक्ता विकास त्रिपाठी ने 24 अगस्त 2025 को दाखिल की थी. इसमें आरोप लगाया गया है कि सोनिया गांधी का नाम 1980 की मतदाता सूची में दर्ज था, जबकि उस समय उनके पास भारतीय नागरिकता नहीं थी. उन्होंने अप्रैल 1983 में भारतीय नागरिकता हासिल की थी.

इससे पहले 18 नवंबर को राउज एवेन्यू कोर्ट ने आईपी एस्टेट पुलिस स्टेशन के SHO से शिकायत पर एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) मांगी थी. शिकायतकर्ता ने सुनवाई के दौरान 1980, 1981 और 1983 की मतदाता सूचियों की प्रमाणित प्रतियां भी पेश की थीं. हालांकि, अदालत ने उन्हें इन सूचियों की मूल प्रमाणित प्रतियां रिकॉर्ड पर रखने का निर्देश दिया था.

इससे पहले 11 नवंबर को अदालत ने शिकायतकर्ता को अपने आरोपों के समर्थन में अतिरिक्त दस्तावेज दाखिल करने की अनुमति दी थी.


ये भी पढ़ें: Photos: इटली में कैसा दिखता है सोनिया गांधी के बचपन वाला घर? पंजाब के कारोबारी ने खरीदा था, अब बनाएंगे म्यूजियम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola