Silkyara Tunnel Accident: 'बहुत कठिन थे शुरुआती 24 घंटे...' सुरंग में फंसे मजदूर सुबोध ने सुनाई आपबीती
Published by : Pritish Sahay Updated At : 29 Nov 2023 9:20 PM
सिल्कयारा सुरंग से बचाए गए 41 श्रमिकों में सुबोध कुमार वर्मा भी शामिल हैं. उन्होंने सभी 41 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयासों के लिए केंद्र और राज्य सरकारों को धन्यवाद दिया है. अपनी आपबीती बताते हुए सुबोध ने कहा कि पहले 24 घंटे कठिन थे.
Silkyara Tunnel Accident: उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग से निकाले गए सभी 41 श्रमिकों की बुधवार को ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एडमिट किया गया है. मजदूरों के खून के सैंपल समेत अन्य वास्थ्य जांचें पूरी कर ली गयी हैं और उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही मजदूरों के बारे में कोई फैसला किया जाएगा. एम्स ऋषिकेश के चिकित्सा अधीक्षक आरबी कालिया ने बताया कि सभी मजदूरों की खून के सैंपल के साथ-साथ रेडियोलॉजिकल और हृदय संबंधी जांचें कर ली गयी हैं. अधीक्षक ने कहा कि इन जांचों की रिपोर्ट कल यानी गुरुवार तक आएंगी. उन्होंने कहा कि इन रिपोर्ट का चिकित्सकों का दल अध्ययन करेगा और उसके बाद उनकी राय के आधार पर आगे कदम उठाए जाएंगे.
सुरंग में फंसे मजदूर ने बताई आपबीती
सिल्कयारा सुरंग से बचाए गए 41 श्रमिकों में सुबोध कुमार वर्मा भी शामिल हैं. सुबोध कुमार झारखंड के रहने वाले हैं. 12 नवंबर को हुए हादसे में सुबोध भी फंस गये थे. उन्होंने सभी 41 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयासों के लिए केंद्र और राज्य सरकारों को धन्यवाद दिया है. अपनी आपबीती बताते हुए सुबोध ने कहा कि पहले 24 घंटे कठिन थे लेकिन उसके बाद हमें पाइप के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराया गया. मैं अब बिल्कुल ठीक हूं और अच्छे स्वास्थ्य में हूं. रेस्क्यू टीम से खाना पानी, दवाइयां सभी चीजें मुहैया कराई जाती रही. सुबोध ने कहा कि वो पूरी तरह ठीक हैं, और अच्छा महसूस कर रहे हैं.
#WATCH | Subodh Kumar Verma, a worker rescued from the Silkyara tunnel, thanks the Central and State governments for their efforts to bring out all 41 men safely
"The first 24 hours were tough but after that food was provided to us through a pipe. I am absolutely fine and in… pic.twitter.com/ocfBxF2HZl
— ANI (@ANI) November 29, 2023
एम्स ऋषिकेश में चल रहा स्वास्थ्य जांच
गौरतलब है कि दोपहर में भारतीय वायु सेना के चिनूक हेलीकॉप्टर के जरिए सभी श्रमिकों को चिन्यालीसौड़ अस्पताल से गहन स्वास्थ्य परीक्षण के लिए एम्स ऋषिकेश लाया गया था. एम्स ऋषिकेश में श्रमिकों को पहले ट्रॉमा वार्ड में ले जाया गया जहां से उन्हें 100 बिस्तरों वाले आपदा वार्ड में स्थानांतरित किया गया. केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न एजेंसियों की ओर से युद्धस्तर पर चलाए गए बचाव अभियान के जरिए सुरंग में फंसे सभी श्रमिकों को 17 वें दिन मंगलवार रात को सकुशल बाहर निकाल लिया गया था.
सभी श्रमिक पूरी तरह स्वस्थ
सुरंग से बाहर निकाले जाने के बाद उन्हें सिलक्यारा से 30 किलोमीटर दूर स्थित चिन्यालीसौड़ अस्पताल ले जाया गया था जहां उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया था. सभी श्रमिक स्वस्थ हैं लेकिन दो हफ्ते से ज्यादा वक्त तक सुरंग में फंसे रहने के कारण संभावित स्वास्थ्य परेशानियों के दृष्टिगत उन्हें एम्स ऋषिकेश लाया गया है. सुबह चिन्यालीसौड़ अस्पताल में श्रमिकों से मिलकर उनका हालचाल लेने के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि सभी लोग स्वस्थ और प्रसन्न हैं लेकिन डॉक्टरों के परामर्श पर उन्हें जांच के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा जा रहा है .
Also Read: Uttarakhand Tunnel Rescue: सीएम धामी ने अपने आवास पर की मजदूरों के परिजनों से मुलाकात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










