Sikkim Avalanche: नाथुला रोड पर हिमस्खलन, 7 की मौत, 20 घायल, पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख

हिमस्खलन में 80 से अधिक लोग फंस गये हैं. अधिकारियों ने बताया, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा शीघ्र ही बचाव अभियान शुरू किया गया और अब तक 22 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जिनमें से छह को एक गहरी घाटी से निकाला गया.
सिक्किम के नाथुला इलाके में मंगलवार को हुए एक भीषण हिमस्खलन में 7 पर्यटकों की मौत हो गई है. जबकि 20 अन्य घायल हो गये. जबकि 50 लोगों के लापता होने की भी खबर आ रही है. हिमस्खलन मंगलवार दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट पर हुआ. मरने वालों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है.
भारतीय सेना ने राहत-बचाव कार्य का मोर्चा संभाला
भारतीय सेना के सैनिकों ने सिक्किम में माइलस्टोन 15 के पास गंगटोक-नाटू ला रोड पर एक बचाव अभियान चलाया, जहां हिमस्खलन हुआ था, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई. सात अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार दिया गया और वे गंगटोक लौट आए. बीआरओ द्वारा सड़क को यातायात के लिए खोल दिया गया है. बाकी लोगों की तलाश और बचाव अभियान सेना, राज्य आपदा प्रबंधन टीम और पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है.
पीएम मोदी ने सिक्किम हादसे पर जताया दुख
सिक्किम हिमस्खलन हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, हादसे में उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपनों को खोया है. मुझे उम्मीद है कि घायल जल्द ही ठीक हो जाएंगे. बचाव अभियान जारी है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है.
Distressed by the avalanche in Sikkim. Condolences to those who have lost their loved ones. I hope the injured recover soon. Rescue ops are underway and all possible assistance is being provided to those affected: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) April 4, 2023
Also Read: Nepal Avalanche: नेपाल के माउंट मानसलू में एक बार फिर हुआ हिमस्खलन, शेरपा ने शेयर किया भयावह वीडियो
#WATCH | Sikkim: Army, State Disaster Management Team and Police carry out search and rescue mission at Gangtok-Natu La road near Milestone 15 where an avalanche struck, claiming seven lives.
(Video: Indian Army) pic.twitter.com/7ZMDlH5SeP
— ANI (@ANI) April 4, 2023
हिमस्खलन में 80 से अधिक से लोगों के फंसे होने की आशंका
बताया जा रहा है कि हिमस्खलन में 80 से अधिक लोग फंस गये हैं. अधिकारियों ने बताया, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा शीघ्र ही बचाव अभियान शुरू किया गया और अब तक 22 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जिनमें से छह को एक गहरी घाटी से निकाला गया.
घायलों का कराया जा रहा इलाज
अधिकारियों ने बताया, हिमस्खलन में घायलों को राज्य की राजधानी गंगटोक स्थित अस्पताल लाया गया है. जहां उनकी इलाज की जा रही है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, बचाव अभियान जारी है.
हिमस्खलन में फंस गये थे 350 लोग
हिमस्खलन जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर दूरी की जानकारी देने वाले 14वें शिला स्तंभ के समीप आज तड़के हुआ. उन्होंने बताया कि करीब 350 लोग और 80 वाहन मार्ग पर फंसे गये थे क्योंकि नाथुला से आने वाले मार्ग को बर्फ ने अवरूद्ध कर दिया था. इन लोगों और वाहनों को भी वापस ले आया गया है. नाथुला दर्रा चीन से लगी सीमा पर स्थित है और यह अपनी मनोरम सुंदरता के कारण पर्यटकों का एक प्रमुख आकर्षण केंद्र है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










