Shraddha Murder Case: पुलिस आफताब को लेकर जा रही है जंगल, श्रद्धा के फोन की तलाश जारी

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 15 Nov 2022 11:22 AM

विज्ञापन

Shraddha Murder Case: दिल्ली पुलिस के सूत्र के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया है कि श्रद्धा के शरीर के अंगों को काटने के लिए केवल एक तरह के हथियार का इस्तेमाल किया गया था. जानें मामले में अबतक का अपडेट

विज्ञापन

Shraddha Murder Case: दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. उसके पिता ने दोषी के लिए फांसी की मांग की है. श्रद्धा के पिता ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि हम आफताब के लिए मौत की सजा की मांग करते हैं. दिल्ली पुलिस की जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है. हमें यकीन है कि न्याय मिलेगा. उन्होंने कहा कि श्रद्धा अपने चाचा के करीब थीं, मुझसे ज्यादा बात नहीं करती थीं. मैं कभी भी आफताब के संपर्क में नहीं रहा. मैंने वसई में पहली शिकायत दर्ज करायी थी.

फोन की तलाश जारी

मंगलवार को आरोपी आफताब पूनावाला को महरौली थाने से लाया जा रहा है. अब उसे जंगल में उस जगह पर ले जाया जाएगा जहां उसने कथित तौर पर श्रद्धा के शरीर के अंगों को ठिकाने लगाने का काम किया था. दिल्ली पुलिस ने बताया कि आफताब ने श्रद्धा का फोन कहीं डंप कर दिया था, उसकी आखिरी लोकेशन का पता लगाया जा रहा है. पुलिस लड़की के शरीर को टुकड़े-टुकड़े करने के लिए इस्तेमाल किये गये हथियार की तलाश कर रही है. पुलिस ने बताया है कि श्रद्धा को जिंदा दर्शाने के लिए आफतब उसके सोशल मीडिया को एक्टिव रखे हुए था.

कॉमन फ्रेंड को पूछताछ के लिए बुलाया गया

दिल्ली पुलिस के सूत्र के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया है कि श्रद्धा के शरीर के अंगों को काटने के लिए केवल एक तरह के हथियार का इस्तेमाल किया गया था. आफताब ने शरीर के अंगों को काटने के लिए एक मिनी आरी का इस्तेमाल किया था. हालांकि हथियार अभी तक बरामद नहीं हो सका है. हत्याकांड के सिलसिले में आफताब पूनावाला और श्रद्धा के कॉमन फ्रेंड को पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

Also Read: Mehrauli Murder Case : आफताब ने श्रद्धा के क्यों किये 35 टुकड़े ? जानिए पुलिस की पूछताछ में क्या बताया
क्या है मामला

देश की राजधानी दिल्ली में हत्या की एक खौफनाक वारदात सोमवार को सामने आयी है. यहां एक शख्स जिसका नाम आफताब पूनावाला उसने लिव-इन में रह रही अपनी महिला साथी की हत्या करके 35 टुकड़ों में काट दिया और उसे वह दिल्ली के इलाकों में फेंकता गया. मामले के प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी आफताब पूनावाला को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola