Shraddha Murder Case: आफताब ने श्रद्धा के क्यों किये 35 टुकड़े? जानिए पुलिस की पूछताछ में क्या क्या बताया
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 15 Nov 2022 6:41 AM
Shraddha Murder Case: पुलिस ने आगे बताया कि कपल अक्सर झगड़ते थे. आरोपी ने आपा खोने के बाद लडकी की हत्या कर दी. आरोपी ने हमें बताया कि उसने उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिये और उसके हिस्सों को आस-पास के इलाकों में फेंक दिया.
Shraddha Murder Case: देश की राजधानी दिल्ली में हत्या की एक ऐसी घटना सामने आयी है जिसने लोगों के रौंगटे खड़े कर दिये हैं. एक शख्स जिसका नाम आफताब पूनावाला उसने लिव-इन में रह रही अपनी महिला साथी की हत्या करके 35 टुकड़ों में काट दिया और उसे वह दिल्ली के इलाकों में फेंकता गया. मामले के प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी आफताब पूनावाला को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.
दिल्ली पुलिस ने क्या बताया : दिल्ली पुलिस ने जो जानकारी दी है, उसके अनुसार महरौली पुलिस ने 6 महीने पुराने मामले को सुलझा लिया है और श्रद्धा की हत्या करने, उसके टुकड़े करने और उसे अलग अलग इलाके में फेंकने आरोप में आफताब पूनावाला को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि कपल के बीच मुंबई में काम करते हुए प्यार हो गया और परिवारों के विरोध के बाद दिल्ली आ गये. शादी के लिए दबाव बनाने के बाद लड़की की हत्या कर दी गयी.
Also Read: आफताब ने श्रद्धा के कर दिये 35 टुकड़े, हर रात फेंकता था अंग, जानें पूरी कहानी
कपल अक्सर झगड़ते थे : पुलिस ने आगे बताया कि कपल अक्सर झगड़ते थे. आरोपी ने आपा खोने के बाद लडकी की हत्या कर दी. आरोपी ने हमें बताया कि उसने उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिये और उसके हिस्सों को आस-पास के इलाकों में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है. दोनों डेटिंग ऐप के जरिए मिले. मुंबई में लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे.
They came to Mehrauli PS & we immediately initiated legal action. They had pvt jobs in Mumbai & the man had started working here. He has been identified as Aftab Poonawalla. They got together via dating app, were in a live-in relationship in Mumbai & continued here: Ankit Chauhan pic.twitter.com/gdjA4XOSMp
— ANI (@ANI) November 14, 2022
लिव-इन पार्टनर श्रद्धा का गला घोंट दिया : सूत्रों के हवाले से जो मीडिया में खबर चल रही है उसके अनुसार, मई के महीने में आरोपी ने झगड़े के बाद अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा का गला घोंट दिया था. फिर उसने अपनी पार्टनर के शरीर के 35 टुकड़े कर दिये और उन्हें रखने के लिए एक फ्रिज खरीदा. अगले 18 दिनों में, उसने दिल्ली के आसपास विभिन्न स्थानों में शरीर के टुकड़ों को फेंका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










