Shootout at Rohini Court : दिल्ली पुलिस पर उठे सवाल, वकील की भेष में दाखिल हुए गैंगस्टर

Updated at : 24 Sep 2021 5:56 PM (IST)
विज्ञापन
Shootout at Rohini Court : दिल्ली पुलिस पर उठे सवाल, वकील की भेष में दाखिल हुए गैंगस्टर

New Delhi: Advocates following a shootout at the Rohini Court, where gangster Jitender Gogi was being produced, in New Delhi, Friday, Sept. 24, 2021. Gogi was killed by rival gang shooters who were later shot dead by the police in the cross-firing. (PTI Photo/Kamal Singh)(PTI09_24_2021_000138B)

Shootout at Rohini Court पुलिस कमिश्नर ने बताया कि हमलावर वकील की वेशभूषा में आये थे और उन्होंने पेशी के दौरान जज के सामने ही फायरिंग की. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें दो हमलावर मारे गये.

विज्ञापन
undefined

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में फायरिंग हुई है जिसमें तीन लोगों की मौत हुई है. हमलावरों ने एक गैंगस्टर की पेशी के दौरान जज के सामने ही फायरिंग की.

undefined

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि हमलावर वकील की वेशभूषा में आये थे और उन्होंने पेशी के दौरान जज के सामने ही फायरिंग की. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें दो हमलावर मारे गये.

undefined

अपराधी जिस तरह वकील की वेशभूषा में कोर्ट परिसर में दाखिल हो गये वह सुरक्षा के उपायों पर सवाल खड़े कर रहा है और दिल्ली पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं. अगर अदालत में जज के सामने फायरिंग हो सकती है तो इससे अपराधियों और खासकर आतंकियों को बढ़ावा मिलेगा और वे किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं.

undefined

रोहिणी कोर्ट परिसर में आज 25-30 राउंड गोलियां चलीं. मारे गये बदमाश कुख्यात अपराधी जितेंद्र गोगी पर तिहाड़ जेल से रंगदारी मांगने का आरोप लगा था. उसपर चार लाख रुपये का ईनाम था.

undefined

पुलिस ने बताया कि टिल्लू गैंग के अपराधियों ने जितेंद्र उर्फ गोगी को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस की गोली से मारे गये टिल्लू ताजपुरिया गैंग के एक सदस्य का नाम राहुल है.

undefined

कोर्ट परिसर में वकीलों की तलाशी उस तरह नहीं होती जैसी आम लोगों की होती है और इसी बात का फायदा उठाकर बदमाश कोर्ट परिसर में हथियार लाने में सफल रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola