वॉशिंगटन पोस्ट की छंटनी में शशि थरूर के बेटे ईशान की नौकरी गई

Updated:
विज्ञापन

वाशिंगटन पोस्ट ने छंटनी की (Photo: X)

Washington Post Lays Off : अंतरराष्ट्रीय मामलों पर वरिष्ठ कॉलम लिखने वाले ईशान थरूर ने सोशल मीडिया पर अपने पद से इस्तीफे की पुष्टि की है. जानें उन्होंने क्या लिखा.

विज्ञापन

Washington Post Lays Off : कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बेटे ईशान थरूर भी वॉशिंगटन पोस्ट में हुई बड़े पैमाने की छंटनी से प्रभावित हुए हैं. बताया जा रहा है कि इस हफ्ते अखबार ने अपने न्यूजरूम के करीब एक-तिहाई कर्मचारियों को निकाल दिया. अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस के स्वामित्व वाले इस अखबार ने खेल डेस्क बंद कर दिया है, कई विदेशी ब्यूरो समेट दिए हैं. साथ ही किताबों की कवरेज भी खत्म कर दी है. इससे अखबार का कामकाज काफी घट गया है.

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मामलों पर वरिष्ठ कॉलम लिखने वाले ईशान थरूर ने सोशल मीडिया के जरिए वॉशिंगटन पोस्ट से अपनी विदाई की पुष्टि की है. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस छंटनी में पोस्ट के करीब 800 पत्रकारों में से 300 से ज्यादा को नौकरी से हटाया गया. एक पोस्ट में ईशान ने न्यूजरूम की एक तस्वीर साझा की, जिसमें अखबार का मशहूर स्लोगन “Democracy Dies in Darkness” दिखाई दे रहा है. उन्होंने इसके साथ बस इतना लिखा, “आज का दिन बुरा है.” बाद में इस पोस्ट को उनके पिता ने भी रीशेयर किया.

इसके बाद ईशान ने खुद छंटनी पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा- उन्हें वॉशिंगटन पोस्ट से आज नौकरी से हटा दिया गया है. उन्होंने बताया कि इंटरनेशनल डेस्क के ज्यादातर स्टाफ और कई शानदार साथी भी इस फैसले से प्रभावित हुए हैं. इसे निजी तौर पर बहुत दुखद बताते हुए ईशान ने कहा कि उन्हें अपने न्यूजरूम और खासकर पोस्ट के लिए दुनिया भर में काम करने वाले बेहतरीन पत्रकारों के लिए गहरा दुख है.

अपने काम को याद करते हुए ईशान ने बताया कि उन्होंने जनवरी 2017 में वर्ल्डव्यू कॉलम शुरू किया था, ताकि पाठकों को दुनिया में अमेरिका की भूमिका बेहतर ढंग से समझाई जा सके. उन्होंने सालों से इस कॉलम को पढ़ने वाले “करीब पांच लाख लोयल सब्सक्राइबर्स” का आभार भी जताया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola